म्यूजियम में तब्दील होगी दिवंगत स्टार दिलीप कुमार और राज कपूर की पुश्तैनी हवेली, शुरू हुईं हवेलियों की मरम्मत

10/7/2022 12:19:20 PM

मुंबई: पेशावर में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों की मरम्मत शुरू हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने जनवरी 2021 में दिवंगत एक्टर्स के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को म्यूजियम में बदलने की घोषणा की थीं।

वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की योजना के अनुसार दोनों बॉलीवुड सितारों के घरों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा। शुरुआत में दोनों घरों से मलबा हटाकर मरम्मत का काम शुरू किया गया।

इस बीच दिलीप कुमार के भतीजे फवाद इशाक ने अपने चाचा और राज कपूर के पुश्तैनी घर को बहाल करने के सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि जब तक दिलीप कुमार जीवित रहे पेशावर से उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ।

गौरतलब है कि राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है। ये हवेली पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में है। दिलीप कुमार का घर भी पेशावर के इसी इलाके में स्थित है।

बताया जाता है कि दिलीप कुमार का परिवार शहर के एक बिजी मार्केट में छोटी सी गली के एक साधारण घर में रहता था। घर का दरवाजा अब गिर चुका है और छत भी नहीं हैं। घर का भीतरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके बाद खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इसे पुनरनिर्माण का फैसला किया।

साल 1947 में भारत और पाकिस्तान का विभाजन होने से पहले राज कपूर और दिलीप कुमार का बचपन और जीवन का शुरूआती हिस्सा गुजारा यहीं गुजरा है। भारत आने के बाद दिलीप कुमार चाहते थे कि उनकी हवेली को म्यूजियम में बदल दिया जाए ताकि पाकिस्तान में उनके पुरखों की यादों को संभालकर रखा जा सके।

Content Writer

Smita Sharma