हेल्थ ठीक होने के बाद जिम पहुंचे रेमो डिसूजा, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो

1/8/2021 4:42:35 PM

मुंबई. कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। रेमो लगातार इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। रेमो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देते है। रेमो फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में रेमो ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में रेमो व्हाइट शूज, ग्रे लोअर और ब्लैक कैप पहनी हुई है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए ब्लैक कलर का मास्क भी लगाया हुआ है। रेमो दोनों हाथों में डंबल्स लेकर बाइसेप्स की वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। पास में उनकी जिम ट्रेनर खड़ी है। जो रेमो को वर्कआउट इंस्ट्रक्शन्स दे रही है। बैकग्राउंड में अंग्रेजी सॉन्ग बज रहा है। जिस का मतलब है कि यदि आप परमात्मा में विश्वास रखते हैं तो सब कुछ मुमकिन है। वीडियो शेयर करते हुए रेमो ने लिखा- 'कमबैक हमेशा सेटबैक से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है। आज ही शुरुआत की है। धीरे धीरे ही सही, पर शुरुआत तो है।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और रेमो के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

बता दें रेमो को 11 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनके फैंस बहुत चिंतित हो गए थे। अब रेमो की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह अपनी फॉर्म में वापिस आते जा रहे हैं। रेमो एबीसीडी, रेस और एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। रेमो की वाइफ लिजेल ने पोस्ट शेयर कर बुरे वक्त में साथ देने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News