एक के बाद एक मौत! ये कैसा मंजरः अब रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन, बहन लीजल डिसूजा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

1/20/2022 5:40:00 PM

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 जनवरी,2022 का दिन बेहद बुरा साबित हुआ। इंडस्ट्री से एक के बाद एक की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया। पहले शहीर शेख के पिता का निधन, फिर सिंगर शान की मां का देहांत और एक्टर अरुण शर्मा की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। वहीं अब एक और मौत की खबर सामने आई है। रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन हो गया है।

रेमो के साले जैसन अपने मिल्लत नगर स्थित आवास पर मृत पाए गए हैं। वहीं उनकी बहन लीजल डिसूजा और रेमो की पत्नी अपने भाई को खोने से बेहद दुखी हैं। उन्होंने टूटे दिल से जैसन वाटकिंस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्यों आपने ऐसा क्यों किया मेरे साथ। मैं इसके लिए आपको क्षमा नहीं करूंगी।'

 

वहीं एक मेडिकल अफसर ने बताया कि जैसन को कूपर अस्पताल में लाया गया है और ओशिवारा पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। रेमो डिसूजा इस समय गोवा में है, जहां वे शादी में भाग लेने गए हैं। जैसन वाटकिंस फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे थे। उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

 

Content Writer

suman prajapati