रेमो डिसूजा ने सलमान को बताया ''फरिश्ता'', बोले ''जब मैं अस्पताल में भर्ती था, उन्होंने मेरा..''

12/30/2020 11:04:59 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हार्ट अटैक के बाद कई दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सही सलामत घर लौट आए हैं। उनके स्वास्थय में अब पूरी तरह सुधार है। रेमो के अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान उनके फैंस और करीबी उनके जल्द स्वास्थय होने की कामनाएं कर रहे थे। वहीं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने रेमो के मुश्किल वक्त में बढ़चढ़ कर मदद की, जिसके बाद रेमो और उनका पूरा परिवार भाईजान का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहा।


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रेमो डिसूजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मुश्किल घड़ी में सलमान ने उनकी काफी मदद की थी। भले ही मैं और सलमान खान ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने हमारी काफी मदद की।


इतना ही नहीं, रेमो ने सलमान का शुक्रिया करते हुए उन्हें फरिश्ता बताया और कहा कि उनके पास सोने का दिल है। मैंने उनके साथ काम किया है और मैं जानता हूं कि वह किस तरह के अनमोल रत्न हैं। मेरी बस उनसे ओके सर, येस सर की तरह ही बात होती थी और मेरी पत्नी और सलमान काफी क्लोज हैं। जैसे ही में अस्पताल भर्ती हुआ, लिजैल ने सलमान खान को कॉल किया। जितने भी दिन मैं हॉस्पिटल में था, उन्होंने मेरा पूरा ख्याल रखा और देखा कि अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है या नहीं। यहां तक कि वो मेरा हाल जानने के लिए भी डॉक्टर से पर्सनली बात करते थे। 


बता दें रेमो डिसूजा को 11 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद से तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती के दौरान फैंस  और स्टार्स ने उनके ठीक होने की दुआएं कीं। हालांकि छह दिनों बाद रेमो ठीक होकर घर लौट आए थे।

suman prajapati