बंगले में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्‍वारंटाइन हुईं रेखा

7/14/2020 11:44:57 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस रेखा के घर के 1 सिक्योरिटी गार्ड और 2 नौकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद एक्ट्रेस के बंगले को सील कर दिया गया था। इसी बीच खबरें सुनने में आई थी के सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रेखा अपना भी कोरोना टेस्ट करवाएंगी। अब हाल ही में लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस घर में ही क्‍वारंटाइन हो गई हैं और उनके हाथ पर मुहर भी लगाई गई है। 

PunjabKesari

 

बता दें रेखा के एक सुरक्षा कर्मी और दो घरेलू नौकर को कोरोना संक्रमण होने का पता चलने के बाद BMC द्वारा बंगले को सेनिटाइज किया गया और बाद में इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है।

PunjabKesari


बताते चले शनिवार को महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उनके घर के सभी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें अभिषेक की पत्‍नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या में भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। फिलहाल अमिताभ और अभिषेक बच्चन नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और ऐश्वर्या-आराध्या घऱ में क्वारंटाइन है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News