वेडिंग रिसेप्शन में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, वीडियो देख फैंस ने की जमकर तारीफ

10/29/2023 10:29:32 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक समय ऐसा था जब शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते थे, लेकिन एक वक्त के बाद दोनों के बीच मनमुटाव सही हो गया और वे फिर से हंसकर बात करने लगे। रेखा दिग्गज एक्टर की बेहद रिस्पेक्ट करती हैं। हाल ही में ऐसा एक वेडिंग रिसेप्शन में देखने को मिला, जब सदाबहार एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न के पैर छूती नजर आईं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

28 अक्टूबर को होस्ट आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स की ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन में इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी बेटी सोनाक्षी व परिवार के साथ पहुंचे और एक्ट्रेस रेखा भी खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


इसी दौरान के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा को देखा तो वह उनके पैर छूने लगीं। साथ ही वह एक्टर की पत्नी पूनम सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के गले लगते हुए नजर आई।इसके बाद उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार के साथ पैपराजी के सामने पोज भी दिए।

 

रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल गया। 


बता दें, इस पार्टी में सुपरस्टार ऋतिक रोशन उनके पिता राकेश रोशन, करण जौहर और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां को भी स्पॉट किया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News