देर रात मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची 64 की रेखा, ''उमराव जान'' की लेटेस्ट तस्वीरों के फैंस हुए दीवाने

9/14/2019 10:43:13 AM

मुंबई: 70 के दशक से लोगों को अपना दिवाना बनाती आ रही बॉलीवुड की 'उमराव जान' रेखा की खूबसूरती आज भी वैसी है। रेखा अपने दौर में इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने फैशन और लुक्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थी। वह जब भी पर्दे पर आती हैं लोगों की धड़कनें बढ़ा देती हैं।


रेखा वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी रेखा का जलवा बरकरार है।


रेखा का स्टाइल, फैशन और उनका अंदाज अब भी सबको कातिलाना लगता है। बीती रात रेखा को मनीष मल्होत्रा के के स्‍टोर के बाहर देखा गया। अक्‍सर कांजीवरम साड़ी में नजर आनेवाली रेखा इस दौरान अलग अंदाज में दिखीं। इस दौरान एरवग्रीन ब्यूटी रेखा चिकनकड़ी कुर्ता और चूड़ीदार पेंट्स में ग्लैमरस दिखीं।

इस सिपंल आउटफिट में भी रेखा गजब लग रही थी। अपने इस आउटफिट के साथ अपने सिर के चारों ओर अपने रेशम दुपट्टे को बांध रखा था। इसके साथ ही ब्लैक चश्मे के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने अपने हाथो में व्हाइट बैग भी ले रखा था। 

सिल्वर स्क्रीन से दूर रेखा आज भी अप-टू-डेट स्टाइल के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ करती हैं।  रेखा के इस बदले लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि रेखा चाहे इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। कोई इवेंट हो या पार्टी वह अपने आउटफिट और ड्रेसेस पर खास ध्यान रखती हैं।

 

Smita Sharma