'गांधी गोडसे' की स्क्रीनिंग में एवरग्रीन लुक में पहुंची रेखा ने ढाया सित्तम, तनीषा ने पैर छू कर लिया एक्ट्रेस का आशीर्वाद

1/22/2023 12:25:12 PM

मुंबई. बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह जब भी कहीं स्पॉट होती हैं तो अपने हुस्न और अंदाज से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। इसी बीच सदाबहार एक्ट्रेस को बीते शनिवार मुंबई में राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' की स्क्रीनिंग के लिए स्पॉट किया गया, जहां वह अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आईं। स्क्रीनिंग से एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

PunjabKesari


रेखा ने एक युद्ध की स्क्रीनिंग में साड़ी लुक में एंट्री मारी एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद लोग उन्हें देखते ही रह गए।

PunjabKesari

 

व्हाइट साड़ी में रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड लिपस्टिक, मांग में सिंदूर, कानों में बड़े झूमके और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

 

ओवरऑल लुक में रेखा स्क्रीन में ‍खूब कयामत ढा रही हैं।

PunjabKesari

 

स्क्रीनिंग में रेखा डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी से मिली।

PunjabKesari


इस दौरान तनीषा ने एक्ट्रेस के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सबका दिल जीत लिया। स्क्रीनिंग में पहुंची रेखा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए राजकुमार की बेटी तनीषा एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News