Happy Birthday Rekha: रेखा के जन्मदिन पर जानें उनकी ज़िंदगी के बारे में

10/10/2018 5:10:54 PM

रेखा बायोग्राफी : बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज 64 साल की हो गई हैं। रेखा का जन्म 10 अक्तूबर 1954 को हुआ। रेखा को अभिनय की कला विरासत में मिली।

 रेखा की फैमिली

उनके पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रुझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन (Bhanurekha Ganesan) था। 

 रेखा का फिल्मी करियर

रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रुप में 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म 'रंगुला रतनम' से की। वहीं 1970 में आयी फिल्म ‘सावन भादों’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। रेखा फिल्म (Rekha Movies) में दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। 

हालांकि उनको अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखें लेकिन उन्होंने अपने फैंस को ये कभी जाहिर नहीं होने दिया। आज हम आपको रेखा की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाएंगे जिसे देखते ही आपको फिर से 90s की याद आ जाएगी।

वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'खून भरी मांग' रेखा की सुपरहिट फिल्में में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार एक्टिंग के चलते रेखा को फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

वहीं रेखा अब फिल्मी दूनियां से दूरी बनाए हुए हैं। रेखा ने अपनी बोल्डनेस और दमदार एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया। जिसमें 'उत्सव', 'कामसूत्र' और 'आस्था' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

रेखा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रेखा का कई फिल्म एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप रहा। जिसके चलते उन दिनों वह विवादों में रहा करती थीं। अमिताभ बच्चन के अलावा उनका नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स से जुड़ा। लेकिन अमिताभ के साथ रेखा का रिलेशन काफी चर्चा में रहा।

 रेखा की शादी

रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से भी शादी की थी। रेखा का पति डिप्रेशन में रहने का कारण शादी के एक साल बाद ही उसने सुसाइड कर लिया। बाद में मुकेश के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने रेखा को कोसा था।  जिनमें कई बड़े नाम शामिल है लेकिन रेखा आज भी सिंदूर लगाती है। रेखा के माथे का सिंदूर आज भी राज बना हुआ है। इस पर कई सालों से कंट्रोवर्सी बरकरार है।

  रेखा की अनदेखी तस्वीरें 

 


 

Neha