जानिए रेखा की खूबसूरती का राज, ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं बल्कि करती है ये...

10/10/2017 11:06:58 AM

मुंबई: बॉलीवुड में सारी हीरोइनों को मात देने वाली एक्ट्रैस रेखा आज अपने 63वां जन्मदिन मना रहीं है। रेखा को देखकर लगता है कि वो बढ़ती उम्र के साथ और भी जवां होती जा रही हैं। लगता है जैसे उन्होंने सोमरस ही चखा हो। हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल है और कहीं ना कहीं जानना चाहता है कि आखिर उम्र के इस पड़ाव पर भी रेखा इतनी खूबसूरत कैसे हैं ? उनकी खूबसूरती का राज क्या है ? आज हम आपको बताएंगे रेखा के कुछ ऐसे ही ब्यूटी सीक्रेट्स 

रेखा ढेर सारा पानी पीती हैं। दिन भर में वो कम से कम 10-12 गिलास पानी पीती हैं। पानी हमारे शरीर के अंदर से सारे टॉक्सिंस और जहरीली चीज़ों को निकाल देता है जिससे हम अंदरूनी तौर पर खूबसूरत और यंग नजर आते हैं। रेखा भी यही तरीका आजमाती हैं। इसके अलावा रेखा तली-भुनी चीजों और हद से ज्यादा पकाए गए खाने से कोसों दूर रहती हैं।

60 के पार पहुंचने पर भी रेखा ने खुद को काफी अच्छे से मेनटेन किया हुआ है। उनका स्लिम-ट्रिम फिगर देख आज के दौर की हीरोइनें भी यकीनन जलती होंगी। रेखा नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करती हैं और रात को रोजाना 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं ताकि वो जल्द से जल्द सो जाएं और अच्छी नींद लें। अच्छी और पूरी नींद लेने से ना सिर्फ आपके शरीर की थकान दूर हो जाती है बल्कि आप दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं और यही ताजगी आपके चेहरे पर दिखती है। रेखा की खूबसूरती का एक राज यह भी है।

बता दें कि आमतौर पर जहां ज्यादातर लोग महंगे कॉस्मेटिक्स और तरह-तरह की क्रीमों का प्रयोग करते हैं ताकि वो खूबसूरत और ग्लो वाली स्किन पा सकें, वहीं रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों को आजमाती हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर रेखा अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं।