रेखा की ब्यूटी के आगे फीकी पड़ी शिल्पा शेट्टी, सुपर डांसर में छाई 'उमराव जान'

5/20/2019 5:39:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों डांस रियालिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में जज की भूमिका निभा रही है। हाल ही में इस शो के सेट पर एवरग्रीन ब्यूटी रेखा (Rekha) पहुंची। हमेशा की तरह रेखा इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। शो में पहुंची रेखा पर से नजरें हटाना मुश्किल सा था।

 Rekha Photo

इस समय रेखा ने लाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है। बालों में गजरा और माथे पर मांग टीका उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। यहां रेखा ने शिल्पा और कॉरियोग्राफर गीता संग काफी मस्ती की।

 Rekha Images

रेखा इन दिनों फिल्मों से दूर है, मगर उन्हें अक्सर पार्टीज और अवॉर्ड शो में देखा जाता है।

 रेखा की फोटो

इस इवेंट में पहुंच कर भी रेखा सारी लाइमलाइट चुरा लेती है। अगर वहीं शिल्पा की बात करें तो इस दौरान शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसमें शिल्पा हमेशा की तरह हॉट लग रही थी। 

 Rekha Picture

बता दें कि शिल्पा भी चाहें फिल्मों से दूर है, मगर वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती है।

 Rekha Pic

आए दिन शिल्पा अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीर शेयर करती रहती है। 

 Rekha HD Wallpaper

Konika