गणेशोत्सव पर ग्रीन सिल्क साड़ी पहन रेखा ने ढाया कहर, जैकी के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

9/14/2018 5:18:26 PM

मुंबई: 2018 का गणपति सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। बॉलीवुड स्टार्स गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। वहीं मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, स्पोर्ट्स और राजनीति जगत की तमाम हस्त‍ियों ने शिरकत की।

हाल ही में रेखा भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनी। वहीं उनके साथ जैकी श्रॉफ ने भी मुलाकात की और उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। 

इस दौरान रेखा ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं जैकी व्हाइट कलर का कुर्ते के साथ नेता वाली टॉपी पहने हुए बेहद कूल अंदाज में नजर आए।

रेखा और जैकी की जबरदस्त केमिस्ट्री देख वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। ग्रीन कलर की साड़ी पहन रेखा ने बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि रेखा और जैकी अक्सर इवेंट में एक दूसरे के साथ मिलते रहते हैं।

 

अक्सर दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं।

रेखा और जैकी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अंबानी के घर हुए गणेश उत्सव के इस आयोजन में तो इनकी केमिस्ट्री ने चार-चांद लगा दिए। 

Neha