एक और 'प्रिया प्रकाश' की होगी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, 22 लाख लोग करते फेसबुक पर फॉलो

2/24/2018 5:18:37 PM

मुंबई:  एक बार फिर साउथ के फिल्मों की ग्लैमरस हीरोइन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। हैं। खबर है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रैस रेजिना कैसेंद्रा जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। 


तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रैस अब बॉलीवुड में भी अपना पैर जमाने के लिए तैयार हैं। छोटी सी उम्र में ही रेजिना को फिल्म Kanda Naal Mudhal में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने तमिल फिल्मों की दुनिया में अपनी एंट्री की थी। खबर है कि रेजिना जल्द की अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 


अनिल कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार पिता और बेटी साथ दिखाई देंगे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इसी फिल्म में रेजिना कैसेंद्रा भी नजर आएंगी।