तारा और आदर जैन के अफेयर पर मां रीमा का खुलासा,''बेटा जिसे प्यार करेगा हमें वही पसंद है''

2/12/2020 11:02:47 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले काफी दिनों से आदर जैन के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक-साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में आदर जैन के भाई अरमान जैन की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा तारा सुतारिया के अफेयर की रही।


View this post on Instagram

Family❤️ #loveandonlylove❤️ #goteachotherforever #gratefulalways

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

हाल ही में ऋषि कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'फैमिली, लव और सिर्फ लव।' वायरल तस्वीर में न्यूली कपल अरमान जैन और अनीषा मल्होत्रा जैन, रीमा और मनोज जैन, नीतू कपूर और तारा संग आदर जैन एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तारा आदर के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। 


हाल ही में आदर रीमा जैन ने बेटे के अफेयर की खबरों पर एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ऐसा कुछ भी नहीं हैं, दोनों यंग हैं, हम आगे देखेंगे जिंदगी में क्या होता है। उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने दे और उन्हें अपना काम करने दें। दोनों की शादी की रज़ामंदी के बारे में रीमा ने कहा, हमारा बेटा जिसे चाहेगा हम उसे ही पसंद करेंगे।  

बता दें तारा और आदर की पहली मुलाकात साल 2018 की दिवाली पार्टी में हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो आदर के साथ रहना पसंद करती हैं और वह उनके लिए खास हैं। कपल को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है।



काम की बात करें तो इन दिनों तारा मिलन लुथ्रिया की फिल्म 'तड़प' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस आहान शेट्टी के साथ नजर आएंगी।  


 

Edited By

suman prajapati