Bollywood Top News: जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर ने बेचे अपने 4 फ्लैट्स, सोनम ने पिता को खास अंदाज ने विश किया बर्थडे

12/24/2023 5:58:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दोनों एक्ट्रेसेस बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर ने इस साल के आख‍िर में करोड़ों की एक बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि कपूर फैमिली ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्‍थ‍ित ग्रीन एकर्स सोसाइटी में अपने 4 अपार्टमेंट बेच दिए हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का आज बर्थडे है। 24 दिसंबर को एक्टर पूरे 67 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर चौतरफा फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर ने मुंबई में बेचे अपने 4 फ्लैट्स 
 
फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दोनों एक्ट्रेसेस बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में तीनों बाप-बेटियों ने इस साल के आख‍िर में करोड़ों की एक बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि कपूर फैमिली ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्‍थ‍ित ग्रीन एकर्स सोसाइटी में अपने 4 अपार्टमेंट बेच दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की पुष्टि खुद बोनी कपूर ने की है।

 

'आदिपुरुष' की 'माता सीता' कृति सेनन ने लिया गौ माता का आशीर्वाद  

एक्ट्रेस कृति सेनन इस साल रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। बेशक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उन्होंने माता सीता के किरदार से सबका दिल जीत लिया। वहीं अब हाल ही में आदिपुरुष की सीता ने गौ माता को माथा टेका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

 

Umang 2023: ब्लू साड़ी में दीपिका पादुकोण ने लगाया देसी लुक का तड़का 

मुंबई पुलिस का वार्षिक कार्यक्रम उमंग शनिवार रात को आयोजित किया गया, फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। वहीं इस सांस्कृतिक इवेंट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। इस इवेंट में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक कैरी कर पहुंची और सबका खूब दिल जीतती दिखीं। अब रंगीन शाम से दीपिका की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Umang इवेंट में एनिमल स्टार्स रणबीर-बॉबी देओल का हुआ रीयूनियन 
 

एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स ने लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में दोनों का उमंग इवेंट में मिनी रीयूनियन हुआ और इस दौरान फिर उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

Umang 2023: जान्हवी से लेकर अनन्या ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा 

हर साल की तरह इस साल भी शनिवार रात मुंबई उमंग 2023 का आयोजन किया गया, जहां फिल्म जगत के कई बड़े नामों ने भाग लिया। खान, कपूर से लेकर देओल तक, यह हाउसफुल था। बॉलीवुड हसीनाएं अपने एक से बढ़कर एक लुक से खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं, जिनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

 

गर्लफ्रेंड अलेखा के बर्थडे पर आदर जैन का खास पोस्ट 

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद अब एक्टर आदर जैन इन दिनों अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने लेडीलव के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने नए प्यार से लोगों को परिचित करवाया था। अब हाल ही में एक्टर ने एक खास पोस्ट शेयर कर गर्लफ्रेड अलेखा को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके साथ प्यारी सी तस्वीरें भी शेयर की है।

 

आपके जैसा कोई नहीं..अनिल के बर्थडे पर बेटी सोनम का दिल छू लेने वाला पोस्ट

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का आज बर्थडे है। 24 दिसंबर को एक्टर पूरे 67 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर चौतरफा फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच  एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। फैंस उनके पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

शादी के बाद पति संग पहला क्रिसमस सेलिब्रेट करने लंदन पहुंची परिणीति 

25 दिसंबर को देश-विदेश में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आम लोगों से लेकर स्टार्स तक पहले ही इस फेस्टिवल के सेलिब्रेशन में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी बीच पति राघव चड्ढा संग क्रिसमस वेकेशन पर निकलीं परिणीति ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति के प्यार में खोई दिख रही हैं। फैंस परिणीति के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati