उर्फी जावेद की हुई सगाई!... 5 साल बाद बोनी ने खोला पत्नी श्रीदेवी की मौत का राज..पढ़ें बाॅलीवुड जगत की टाॅप 10 खबरें

10/3/2023 9:23:59 PM

मुंबई: अपने बोल्ड लुक्स से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेदएक बार फिर उर्फी लाइमलाइट बटोर रही हैं। कहा जा रहा है उर्फी जावेद ने इंगेजमेंट कर ली है। प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 5 साल बाद पत्नी श्रीदेवी की मौत का राज खोला। बोनी कपूर उस रात का राज खोला और बताया कि एक्ट्रेस की मौत किस वजह से हुई थी।बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में मोटापे को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया।आइए डालते हैं बी-टाउन से जुड़ी टाॅप 10 बाॅलीवुड खबरों पर एक नजर..... 

उर्फी जावेद की हुई सगाई!

 

अपने बोल्ड लुक्स से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर उर्फी लाइमलाइट बटोर रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने लुक के चलते नहीं बल्कि वजह कोई और है। कहा जा रहा है उर्फी जावेद ने इंगेजमेंट कर ली है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें बोल रही हैं। 

 

5 साल बाद बोनी कपूर ने खोला पत्नी श्रीदेवी की मौत का राज

 
24 फरवरी, 2018 वो मनहूस दिन..जब बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। दुबई में उनके अचानक निधन ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। कहा जाता है कि होटल के बाथरूम के टब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। वहीं, सालों तक पत्नी के निधन पर चुप्पी साधने के बाद अब हाल ही में बोनी कपूर उस रात का राज खोला और बताया कि एक्ट्रेस की मौत किस वजह से हुई थी।

बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को बिपाशा बसु का मुंहतोड़ जवाब

 

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जहां अपने किलर और स्लिम फिगर से फैंस को मात देती हैं, वहीं कई बार उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है। मां बनने के बाद कई एक्ट्रेस अपना फिगर तुरंत मेनटेन कर लेती हैं, तो कइयों का वजह बढ़ जाता है। वहीं, मां बनने के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर बिपाशा बसु को भी ट्रोलिंग सामना करना पड़ा। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने मोटापे को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया।

Video:शादी में माहिरा खान को देख रो पड़े दूल्हे राजा सलीम

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान रविवार को अपने बॉयफ्रेंड सलीम करीम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्टर शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आईं इस एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे राजा अपनी दुल्हन माहिरा को देख रो रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

Video: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच घर से बाहर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस जल्द पति विराट कोहली के दूसरे बच्चे को जन्म देगीं। हालांकि, इन सब खबरों पर अभी विरुष्का ने कोई पुष्टि नहीं की है। प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच हाल ही में घर से बाहर स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फुकरे 3 की सफलता के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची ऋचा चड्ढा

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म फुकरे 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में अपनी फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर रही ऋचा हाल ही में अपनी टीम के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां से उनकी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।


Selfie Time: केंडल जेनर संग ऐश-आराध्या का स्टाइलिश पोज

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स 2023 के बाद, ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक 2023 में अपनी खूबसूरती और ग्रेस से सबका ध्यान खींचा। हमेशा की तरह इस बार भी आराध्या मां संग नजर आईं। वहीं अब आराध्या की अपनी मां के साथ तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आराध्या और ऐश के साथ हाॅलीवुड स्टार केंडल जेनर भी नजर आ रही हैं

 बहन और जीजू संग Mom To Be रूबीना  ने दिए मस्ती भरे पोज

टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक की खुशी इस समय नौंवे आसमान पर है। हों भी क्यों ना आखिर रूबीना शादी के लगभग 5 साल बाद मां जो बनने वाली हैं। इन दिनों प्रेग्नेंसी फेस एंजाॅय कर रहीं रूबीना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रूबीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में प्रेग्रेंट रूबीना अपनी बहन ज्योतिका दिलाइक और जीजू रजत शर्मा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

आस्था हो तो ऐसी: कार के अंदर बैठे रामायण के ‘श्रीराम’ से आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़

एक्टर अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्री राम का किरकिरदार निभाया था। दर्शकों ने इस शो में दीपिका चिखलिया को मां सीता के किरदार में देखा। शो की वजह से दोनों सितारों को इतनी शोहरत मिली जो इन्‍होंने सपनों में भी नहीं सोची होगी।  ये स्टार्स कहीं जाते थे तो लोग इन्‍हें ही भगवान राम और माता सीता समझ लेते थे। आज भी लोग अरुण गोविल को भगवान राम के रुप में पूजते हैं। जब भी फैंस उन्हें देखते हैं भावुक हो उठते हैं और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला जिसका वीडियो खुद अरुण गोविल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुण गोविल अपनी कार में बैठे हुए हैं।इस बीच उनके कई चाहने वाले गाड़ी की खिड़की से आकर उन्हें माला चढ़ा रहे हैं, तिलक कर रहे हैं।

धीरज-विन्नी की परफेक्ट फैमिली,  कपल के लाडले की क्यूट स्माइल पर आया सबका दिल

क्टर धीरज धूपर ने परिवार के साथ मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वह अपनी पत्नी और बेटे ज़ैन के साथ कैंडिड पोज देते दिख रहे हैं।  तस्वीरों में ज़ैन मम्मी पापा का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। इस प्यारे परिवार की खूबसूरत मुस्कान वाकई वाह-वाह है।

 

Content Writer

Smita Sharma