Bollywood Top 10: ''इंडियाना जोन्स'' फेम एक्टर की प्लैन क्रैश में मौत...उदयपुर में शुरू हुआ आइरा-नुपुर की शादी का जश्न

1/6/2024 5:43:27 PM

मुंबई:  क्या आप मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों का मजा लेने से चूक गए हैं? चिंता ना करें बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज की टाॅप 10 खबरें लेकर आया है। टीवी की कमोलिका यानि एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की सर्जरी से लेकर 'इंडियाना जोन्स' फेम एक्टर की प्लैन क्रैश में मौत होने से तक ऐसी कई खबरों में बी-टाउन इंडस्ट्री में तहलका मचाया। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर..

 

'इंडियाना जोन्स' फेम एक्टर की प्लैन क्रैश में मौत, दो बेटियों की भी गई जान


मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन क्लेप्सर की प्लैन क्रैशन में मौत हो गई। उनके साथ उनकी दो बेटियों- मदिता और एनिक की भी हादसे में जान चली गई है। एक्टर और उनकी दो बेटियों की मौत की खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है और इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

उदयपुर में कुछ इस तरह शुरू हुआ नूपुर-आइरा की शादी का जश्न


'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज की थी और अब दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। कपल उदयपुर में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में ग्रेंड शादी रचाएगा और इसके लिए सभी वहां पहुंच चुके हैं। इसी बीच नूपुर संग दोबारा शादी रचाने के तैयार आइरा ने उदयपुर से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गई हैं।

पापा बने एक्टर फरहान सईद


साल 2024 की शुरुआत में ही बी-टाउन से प्यारी सी गुड न्यूज सामने आई थी। खबर थी कि शाहीर शेख दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी है। वहीं अब इंडस्ट्री से एक और अच्छी खबर सामने आई है हालांकि ये गुड न्यूज सरहद पार पाकिस्तान से आई है। दरअसल, पाकिस्तानी एक्टर फरहान सईद पापा बन गए हैं। उन्होंने पत्नी उर्वा संग पहले बच्चे का स्वागत किया। 3 जनवरी, 2024 को उर्वी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने की खबर उर्वा ने दो दिन बाद दी। 

गर्दन में ट्यूमर के बाद हुई उर्वशी ढोलकिया की सर्जरी 

 टीवी की कमोलिका यानि एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि  उर्वशी ढोलकिया अस्पताल में भर्ती हैं। उर्वशी जुहू के नानावती अस्पताल में इलाज करा रही हैं।  इस बात की जानकारी उर्वशी के बड़े बेटे क्षितिज ने दी। क्षितिज ने अपनी मां की हाॅस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह हाॅस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। 

 

आंखों में आंसू लिए विजयकांत की समाधि के पास हाथ जोड़े बैठे रहे सूर्या

 तमिल सिनेमा के स्टार विजयकांत अब हमारे बीच नहीं रहे। 28 दिसंबर को जब तमिल सिनेमा के स्टार विजयकांत के निधन की खबर आई तो हर किसी का दिल टूट गया।  पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक, तमाम हस्तियों ने विजयकांत को याद कियाकरीब एक हफ्ते बाद एक्टर सूर्या विजयकांत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विजयकांत की समाधि देख एक्टर सूर्या खुद पर काबू नहीं रख पाए और रो पड़े। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आईं जो हर किसी का दिल तोड़ रही हैं। 

बेहद खास थी साजा की गोद भराई, पीच साड़ी और हैवी ज्वेलरी में कुछ यूं सजी पद्मिनी कोल्हापुर की बहू 

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा उर्फ टूटू शर्मा की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिर कपल के बेटे प्रियांक शर्मा और बहू
शाज़ा मोरानी माता-पिता जो बनने वाले हैं। ऐसे में होने वाले दादा-दादी ने खास गोद भराई होस्ट की। इस दौरान की झलकियां प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं। साजा की गोदभराई में पद्मिनी की भतीजी और मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर शामिल थीं। गोदभराई की तस्वीरों के जरिए  प्रियांक ने पूरी दुनिया को अपनी और शाजा की 'गुड न्यूज़' बताई। गोदभराई के लिए प्रियांक, शाजा, पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा ने पीच कलर को चुना।

भाभी की गोद भराई में मराठी मुल्गी बन  श्रद्धा कपूर ने लूटी महफिल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक श्रद्धा हर लुक के जरिए फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में श्रद्धा का खूबसूरत लुक देखने को मिला। मौका था उनकी भाभी शाजा मोरानी की गोद भराई का। जहां श्रद्धा ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली। लुक की बात करें तो श्रद्धा पीले कलर के अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

 

रियल लाइफ हीरो हैं 'एनिमल' फेम मनजोत सिंह,सुसाइड करने जा रही लड़की की  ऐसे बचाई जान


बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई ये फिल्म जनवरी 2024 में भी
सिनेमाघरों में चल रही है। अब इस वक्त फिल्म में रणबीर कपूर के चचेरे भाई का रोल निभाने वाले मनजोत सिंह चर्चा में हैं।  फिल्म में मनोजत सिंह ने रणबीर कपूर के भाई का किरदार निभाया है जिनके साथ फिल्म के आखिर में काफी बुरा होता है। हालांकि, रियल लाइफ में मनजोत सच्चे हीरो हैं और उनका ये वीडियो इस बात का सबूत दे रहा है। 

 

शादी के लिए उदयपुर रवाना हुए आइरा-नूपुर ने फ्लाइट में एक दूजे की बाहों में ली चैन की नीं

आमिर खान की बिटिया आइरा खान 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर अपने प्रेमी नूपुर शिखरे की हो चुकी हैं। कपल ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर की। वहीं, अब आइरा-नूपुर 8 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों अपनी फैमिली संग डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं। वेडिंग के लिए उदयपुर रवाना होते कपल ने प्लेन ने एक दूजे की बाहों ने टाइम बिताया, जिसकी एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। नूपुर-आइरा की यह फोटो इंटरनेट पर अब खूब चर्चा बटोर रही है।

 

तनीषा मुखर्जी ने उदय चोपड़ा संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने भले ही अब तक शादी नहीं की, लेकिन वह अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। एक समय था, जब वह एक्टर व प्रोड्यूसर उदय चोपड़ा को डेट कर रही थीं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों की राहें अलग हो गई थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने उदय संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है।

 

Content Writer

Smita Sharma