मशहूर सिंगर प्रभा अत्रे का निधन, रकुल प्रीत ने बॉयफ्रेंड संग किए राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ के दर्शन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/13/2024 4:58:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। की मशहूर गायिका प्रभा अत्रे ने का आज निधन हो गया है। प्रभा ने आज सुबह 92 साल की उम्र में जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वहीं, शादी की अफवाहों के बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन किए, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन की अन्य बड़ी खबरें..

 

'सलार' की सफलता के बाद सुपरस्टार प्रभास ने किए कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर के दर्शन 

सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सालार को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इसने दुनियाभर में 700 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म को मिल रही भारी सफलता के बीच एक्टर ने मेकर्स के साथ कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

RRR स्टार राम चरण को भी मिला राम मंदिर की प्रतिष्ठा का न्योता 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समारोह में शामिल होने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को न्योता भेजा जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। वहीं, अब हाल ही में 'आरआरआर' राम चरण को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने निमंत्रण मिला है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

रकुल प्रीत ने बॉयफ्रेंड जैकी संग किए राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ के दर्शन

एक्ट्रेस रकुल प्रीत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस अगले महीने यानी फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग सात फेरे लेंगी। शादी की अफवाहों के बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन किए, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

मशहूर सिंगर प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। की मशहूर गायिका प्रभा अत्रे ने का आज निधन हो गया है। प्रभा ने आज सुबह 92 साल की उम्र में जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इस दुखद खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है और इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं..आमिर की Ex वाइफ रीना ने बेटी आइरा के लिए लिखा पोस्ट 

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आइरा खान मंगेतर नूपुर शिखारे संग शादी के बंधन में बंध गईं हैं। आइरा-नूपुर ने 10 जनवरी को उदयपुर में व्हाइट वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें अब तक इंटरनेट पर छाई हुई हैं। बेटी आइरा की शादी में कई जगह आमिर खान भावुक होते नजर आए। वहीं, मां रीना दत्ता भी शादी में अपनी लाडली के साथ-साथ नजर आई। अब हाल ही में रीना ने शादी से आइरा की एक तस्वीर शेयर कर प्यारा सा नोट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

Wedding Card Viral: बैंड बाजा बारात लेकर राधिका को ब्याहने जाएंगे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत

अंबानी परिवार में जल्द ही बैंड बाजे की गूंज सुनाई देने वाली है। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग अनंत की शादी का कार्ड सामने आया, जिसमें कपल की वेडिंग डेट का खुलासा हुआ है। साथ ही अन्य डिटेल्स भी सामने आई है।

 

सैलून के बाहर मिस्ट्री मैन का कसकर हाथ थामे स्पॉट हुईं कंगना


36 वर्षीय एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभी तक शादी नहीं रचाई है और न ही उन्होंने किसी के साथ रिलेशन में होने का खुलासा किया है। अब हाल ही में जब कंगना को किसी मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया तो उनके लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगीं। बीती रात कंगना को किसी मिस्ट्री मैन के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरों को लेकर कंगना खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

अक्षय से लेकर सनी तक..लोहड़ी के जश्न में डूबे स्टार्स 

13 जनवरी को धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी इस पर्व का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को लोहड़ी के त्योहार की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। तो आइए देखते हैं किस स्टार ने किस अंदाज में लोहड़ी की बधाई दी है।
 

 

Content Writer

suman prajapati