इजराइल से सुरक्षित भारत लौटीं नुसरत भरूचा, पैपराजी पर भड़कीं तापसी पन्नू..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

10/8/2023 5:34:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिलिस्तीन और इजराइल की जंग के बीच इजराइल फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस के लिए हाल ही में एक राहत भरी खबर सामने आई है।एक्ट्रेस आखिरकार इजराइल से सुरक्षित भारत लौट आईं हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट से एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है। तो वहीं हाल में तापसी फोटोग्राफर्स से नाराज होती दिखाई दीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...


 

भतीजे वरुण तेज और लावण्या की शादी से पहले चिरंजीवी ने घर पर रखी ग्रैंड पार्टी 

साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी साल जून उनकी गर्लफ्रेंड संग धूमधाम से सगाई हुई थीं। वहीं चिरंजीवी अपने घर में नई बहू लाने के लिए काफी एक्साइटड दिख रहे हैं। इसी बीच उन्होंने बीते शनिवार अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रख दोनों के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की शुरुआत कर दी।

 

महादेव बेटिंग ऐप केस में फंसे सेलेब्स पर कंगना ने साधा निशाना 
 
एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो किसी भी मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने उन सेलेब्स पर निशाना साधा है जिनका नाम महादेव बेटिंग ऐप केस में सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक न्यूज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उन सेलेब्स को सुधर जाने की नसीहत दी है।

 

'हट जाइए, नहीं तो..फिर पैपराजी पर भड़कीं तापसी पन्नू

बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं, जो ज्यादातर पैपराजी के कैमरे से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्हीं सेलेब्स में से एक हैं एक्ट्रेस तापसी पन्नू। वहीं, जब फोटो के लिए पैपराजी पीछे पड़ जाते हैं तो एक्ट्रेस उन पर बरसती भी नजर आती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर तापसी फोटोग्राफर्स से नाराज होती दिखाई दीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

प्लास्टिक सर्जरी ने ली जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलिन की जान 

ग्लैमर इंडस्ट्री में हसीनाओं के बीच जवां और खूबसूरत दिखने का हमेशा एक कॉम्पिटीशन रहता है और खूबसूरत दिखने के चक्कर ने एक्ट्रेसेस की तरह की सर्जरी करवाती हैं। लेकिन यह सर्जरी कई बार उन पर हावी हो जाती हैं, जहां तक कि कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। हाल ही में खुद को परफेक्ट दिखाने चक्कर में अर्जेंटीना की एक जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलिन  कैरीरी  को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है।

इजरायल में फंसी नुसरत भरुचा से घंटों बाद हुआ संपर्क 

फिलिस्तीन और इजराइल की जंग के बीच इजराइल फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस के लिए हाल ही में एक राहत भरी खबर सामने आई है। घंटो से इजराइल में फंसी नुसरत से अब संपर्क हो गया है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपने देश लौटेंगी।

 

इजराइल से सुरक्षित भारत लौटीं नुसरत भरूचा 

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आखिरकार रविवार को इजराइल से सुरक्षित भारत लौट आईं हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट से एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, एक्ट्रेस को सुरक्षित देश में देख कर उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

 

पोस्ट वेडिंग पार्टी में माहिरा खान ने लूटी महफिल, पति की बाहों में हुईं रोमांटिक


सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म रईस की एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी शादी के बाद पति सलीम करीम सुहाने पल बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने 1 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड सलीन से व्हाइट वेडिंग की थी। वहीं शादी के बाद  कपल ने एक पार्टी होस्ट की, जहां एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक होती नजर आईं। पार्टी से माहिरा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

11 महीने की बेटी संग आउटिंग पर निकलीं आलिया भट्ट, दो चोटी और फ्रॉक में दिखी नन्ही राहा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बने थे। अब अगले महीने कपल की बेटी पूरे एक साल की होने जा रही हैं लेकिन अभी तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस भी राहा को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच आलिया को 11 महीने की राहा के साथ सिटी में स्पॉट किया गया, जहां से मां बेटी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

Content Writer

suman prajapati