मां बनने वाली हैं रुबीना दिलाइक! एल्विश यादव ने खरीदा किंग-साइज घर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

8/29/2023 5:30:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में बिग बॉस के विनर ने नया घर खरीदा है, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग पर शेयर की हैं। वहीं, लगता है टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसा एक्ट्रेस ने तो कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनका हालिया पोस्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने खरीदा किंग-साइज घर
 

यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में बिग बॉस के विनर ने नया घर खरीदा है, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग पर शेयर की हैं। फैंस एल्विश को नए घर के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

काजोल ने फिर खरीदी नई प्रॉपर्टी?  
 

दमदार एक्टिंग और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस काजोल एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास कीमती गाड़ी, बंगला जैसी कई ऐशो आराम की चीजें हैं। वहीं, अब कहा जा रहा है कि काजोल ने एक नया ऑफिस स्पेस खरीदा है, जिसकी कीमत 7.6 करोड़ बताई जा रही है। नई प्रॉपर्टी खरीदने की खबरों को लेकर काजोल फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

  
ट्रेडिशनल लुक में मलाइका अरोड़ा ने सेलिब्रेट किया ओणम 
 

सोमवार को पूरे देश में ओणम सेलिब्रेट किया गया, जिसे लोग खूब उत्साहपूर्वक मनाते दिखे। आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते दिखीं। वहीं, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इस पर्व को फैमिली के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में सेलिब्रेट किया। ओणम सेलिब्रेट करने के लिए स्पॉट हुई मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस का एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है।
 

स्वरा भास्कर ने पति फहाद संग करवाया मैटरनिटी फोटोशूट

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही शौहर फहाद अहमद के बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले, हाल ही में एक्ट्रेस ने फहाद संग मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


 पिता पंकज कपूर की तरह शाहिद कपूर ने बांधी पगड़ी


फिल्म एक्टर शाहिद कपूर को आपने फिल्मों में तो सरदार लुक में देखा होगा, लेकिन क्या रियल में देखा? नहीं देखा तो अब देख लीजिए। हाल ही में शाहिद कपूर अपने पिता और फिल्म एक्टर पंकज कपूर के साथ टर्बन पहने नजर आए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल  मीडिया पर शेयर की है। फैंस को शाहिद का सरदार लुक काफी पसंद आ रहा है।

 

फैमिली संग ट्रिप एंजॉय कर रहीं देबिना ने शेयर की तस्वीरें 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी इस वक्त अपनी दोनों बेटियों संग स्विट्जरलैंड ट्रिप एंजॉय कर रहे हैं। सात समंदर पार फैमिली संग ट्रिप एंजॉय कर रही एक्ट्रेस अपना हर अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने पति और बेटियों संग वहां से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं रुबीना दिलाइक! 

लगता है टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसा एक्ट्रेस ने तो कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनका हालिया पोस्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, हाल ही में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला संग कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें फैंस को एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दिया और कमेंट कर उन्हें बधाइयां देने लग गए।
 

Content Writer

suman prajapati