हेजल कीच ने दिया बेटी को जन्म, एडिटर संजय वर्मा और गीतकार देव कोहली का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

8/27/2023 5:41:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस हेजल कीच के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बार ये कपल बेटी के पेरेंट्स बने हैं। वहीं, एक ही दिन में वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली और मशहूर फिल्म एडिटर संजय वर्मा के निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

First Photo: दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस हेजल कीच 

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बार ये कपल बेटी के पेरेंट्स बने हैं। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर कर दी है और इसके साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।

 

मशहूर एक्टर मिलिंद सफाई का निधन 

मराठी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर मिलिंद सफाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले कुछ समय से  कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने के बाद एक्टर हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर के निधन से उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के निधन पर दुख जता रहे हैं।

 

नेशनल अवॉर्ड जीतते ही कृति सेनन ने घर पर रखी पार्टी 

एक्ट्रेस कृति सेनन की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल  अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस जीत के बाद उन्हें फैंस और फैमिली मेंबर्स खूब बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस अचीवमेंट को बीती रात कृति ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में एक्ट्रेस ने फैमिली व फ्रेंड्स संग पार्टी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

 

देर रात रेस्टोरेंट के बाहर गप्पे लड़ाती स्पॉट हुईं दिशा-मौनी 

एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पटानी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों एक साथ बेस्ट फ्रेंड्स गोल्स भी सेट करती हैं। अक्सर उन्हें एक साथ नाइट पार्टी एंजॉय करते देखा जाता है, जहां वह अपनी बॉन्डिंग और लुक्स को लेकर खूब चर्चा बटोरती हैं। इसी बीच, शुक्रवार रात दोनों बेस्ट फ्रेंड्स को रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए लिए स्पॉट किया गया, जहां एक्ट्रेसेस का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिला। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी हिट फिल्मों के गीतकार देव कोहली का निधन

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली इस दुनिया में नहीं रहे। उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहने के बाद उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया। गीतकार के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खासियत को देख राघव चड्ढा के प्यार में पड़ीं परिणीति चोपड़ा 
 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। परिणीति-राघव ने इसी साल मई में सगाई की थी और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में शादी से पहले परिणीति ने अपने सपनों के राजकुमार राघव संग अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया और बताया कि ये उनके माता-पिता पवन चोपड़ा और रीना चोपड़ा से प्रेरित है।

 

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कृति सेनन 

एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए हाल ही में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड पाकर एक्ट्रेस खुशी से फूली नहीं समा रही हैं और इस उपलब्धि के बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा करने पहुंची, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

 

मंगेतर राघव संग परिणीति ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में सगाई करने वाले इस कपल ने अभी तक तो वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस खास दिन से पहले दोनों उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर कपल ने एक साथ पूजा-अर्चना की। लवबर्ड की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

छोटे से बच्चे के साथ टीचर की बर्बता देख आगबबूला हुए सेलेब्स 


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से टीचर की बच्चे के साथ बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों का खून खौल गया है। छोटे से बच्चे को बेरहमी से मारने के टीचर के इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स का भी गुस्सा भड़क गया है। इस घटना पर रिएक्ट करते हुए अधिकतर स्टार्स ने टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

'कोई मिल गया' फेम एडिटर संजय वर्मा का निधन 

लगता है फिल्म इंडस्ट्री पर कोई काला साया मंडरा रहा है। एक के बाद एक हस्ती की मौत लोगों को खूब हैरान कर रही है। अब हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म एडिटर संजय वर्मा के निधन की खबर सामने आई है। संजय के निधन की खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

Content Writer

suman prajapati