फरदीन और नताशा ने लिया अलग होने का फैसला! ऑटो में पति संग लिपलॉक करती दिखीं श्रीजिता..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

7/31/2023 6:25:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी ने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन और नताशा एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं। जहां फरदीन अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं, वहीं नताशा लंदन में हैं। वहीं, न्यूली मैरिड एक्ट्रेस श्रीजिता डे और माइकल ब्लोम-पेप का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई के ऑटो में खुलेआम लिपकिस करते नजर आए। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी
 

फिल्ममेकर करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच बीते दिन फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर लोगों ने खूब हैरानी जताई थी। वहीं अब हाल ही में धर्मेंद्र ने मूवी में लिप-लॉक सीन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

 

रणवीर का हाथ थाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने थिएटर पहुंची दीपिका 


आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का खासा  प्यार मिल रहा है। इसी बीच बीते शनिवार रणवीर सिंह की रियल लाइफ रानी दीपिका पादुकोण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने थिएटर पहुंची। पीवीआर के बाहर दीपिका अलग तरीके से पति रणवीर सिंह की फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

शबाना आजमी ने शेयर किया कैमरा फेस करने का पहला अनुभव 

एक्ट्रेस शबाना आजमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इससे पहले भी वह कई सुपरहिट मूवीज में अपने रोल से लोगों का दिल जीत चुकी हैं इसी बीच अब हाल ही में इस दिग्गज एक्ट्रेस ने कैमरा फेस करने का अपना पहला अनुभव शेयर किया है।

 

पति संग मोनालिसा ने शेयर की लवी-डवी तस्वीरें
 

बिग बॉस 10 में नजर आ चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में मोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्रांत सिंह राजपूत संग कुछ लवी-डवी तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

 

ऑटो में बैठ विदेशी पति माइकल संग रोमांटिक हुई श्रीजिता डे

एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने 1 जुलाई को जर्मनी बेस्ड अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप संग क्रिश्चियन वेडिंग की थी। अब उनकी शादी को एक महीना पूरा होने जा रहा है और दोनों एक साथ हर लम्हें को खूब एंजॉय करते नजर आते हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई के ऑटो में खुलेआम लिप किस करते नजर आए। फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने उनका ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है।

 

शादी के 18 साल बाद Fardeen Khan और पत्नी नताशा माधवानी ने लिया अलग होने का फैसला!

फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी ने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन और नताशा एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं। जहां फरदीन अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं, वहीं नताशा लंदन में हैं। वह दिग्गज अभिनेता मुमताज की बेटी हैं। फरदीन और नताशा दिसंबर 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक बेटी डायनी इसाबेला खान और एक बेटे, अजरियस फरदीन खान के माता-पिता हैं।

 

पति आनंद आहूजा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने बरसाया प्यार 


एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। अब उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में अपने पहले बच्चे बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम अक्सर अपने खूबसूरत परिवार की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, आनंद के 40वें बर्थडे पर उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और अपने पति के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब खूब देखा जा रहा है।

 

Content Writer

suman prajapati