जाने माने एक्टर रवींद्र महाजनी का निधन, कैंसर से जूझ रहे ''कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'' फेम अतुल परचुरे..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

7/15/2023 5:54:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से अक्सर बुरी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है।  'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में अपने जोक्स से सबको हंसाने वाले अतुल परचुरे खुद एक बड़ी भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं। 56 साल के अतुल कैंसर से पीड़ित हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..

 

मराठी सिनेमा के 'विनोद खन्ना' रवींद्र महाजनी का निधन

मनोरंजन जगत से अक्सर बुरी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।  

 

सलमान ने चुकाए थे ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय के अस्पताल के बिल

सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय को 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके चलते वह 1.5 महीने तक अस्पताल में एडमिट रहे थे। ऐसे में एक्टर की दवाइयों और इलाज का काफी खर्चा आ गया था, जिसे चुका पाना उनके लिए बेहद मुश्किल था। राहुल के इस मुसीबत के समय में सुपरस्टार सलमान खान उनकी मदद के लिए मसीहा बनकर आगे आए थे और उनके सारे बिल चुकाए थे। इस बात का खुलासा अब हाल ही में राहुल राय की बहन प्रियंका ने किया है।

 

सुपरस्टार थलापति विजय ने गरीब बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

थलापति विजय साउथ इंडस्ट्री से दमदार एक्टर हैं, जिनकी फैंस के बीच काफी पॉपुलेरिटी है। अब हाल ही में सुपरस्टार ने कुछ ऐसा किया है, जो उनके फैंस का दिल जीत लेगा। खबर है कि थलापति  15 जुलाई से तमिलनाडु के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में 'थलापति विजय संस्थान' शुरू करने जा रहे हैं। उनकी इस पहल का उद्देश्य गरीब छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करना है।

पति विक्की संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं, जो हमेशा अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। अब हाल ही में इस खूबसूरत जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। अब कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


चंद्रयान 3 के लॉन्च पर राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'ये केवल मेरी वजह से हुआ है'
 

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने अन-वॉन्टेड ड्रामा को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय पेश करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने शुक्रवार को लॉन्च हुए 'चंद्रयान 3' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसा उनकी वजह से हुआ है।

 

कैंसर से जूझ रहे हैं 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' फेम अतुल परचुरे

 

 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में अपने जोक्स से सबको हंसाने वाले अतुल परचुरे खुद एक बड़ी भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं। 56 साल के अतुल कैंसर से पीड़ित हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है। एक्टर के कैंसर पीड़ित होने की खबर सुन उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

 

सारे गिले शिकवे भुला गोविंदा से सुलह करना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक!  
 

जग जाहिर है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा व दिग्गज एक्टर गोविंदा के बीच 36 का आंकड़ा है। मामा-भांजे की ये दुश्मनी सालों पुरानी है। कई बार दोनों के पारिवारिक सदस्य इस मामले में एक दूजे पर तंज कसते भी नजर आए, लेकिन अब अपने मामा गोविंदा से सारे गिले शिकवे भुलाकर उन्हें मिलना चाहते हैं।

 

साई पल्लवी ने माता-पिता संग किए बाबा अमरनाथ के दर्शन

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों अपनी फैमिली संग अमरनाथ यात्रा पर हैं। एक्ट्रेस ने मम्मी-पापा संग बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब हाल ही में उन्होंने अमरनाथ यात्रा से कई झलकियां शेयर की हैं और फैंस के साथ अपनी खूबसूरत जर्नी का अनुभव साझा किया है।

 

गलती से दीपिका कक्कड़ ने रिवील किया बेटे का नाम, बाद में डिलीट किया वीडियो, जानें क्यों?


'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में पति शोएब इब्राहिम के बेटे की मां बनी हैं। कुछ दिनों पहले ही कपल अपने लाडले को अस्पताल से घर लाया, जिसका फैमिली में धूमधाम से स्वागत किया। अब हाल ही में दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में गलती से बेटे का नाम रिवील कर दिया। हालांकि, थोड़ी बाद वीडियो डिलीट भी कर दिया। 

 

Content Writer

suman prajapati