मशहूर गायिका शारदा का निधन,सुशांत सिंह की पुण्यतिथि पर भावुक हुई बहन श्वेता...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/15/2023 7:15:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 60 और 70 के दशक की मशहूर गायिका शारदा का 14 जून को निधन हो गया है। वह 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गुजरे आज 3 साल हो गए। आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उनका परिवार सुशांत को याद कर एक बार फिर भावुक हो गया है। बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उनके करीबी दोस्त और फैंस भी भावुक नजर आ रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी गमगीन हुईं बहन श्वेता 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गुजरे 3 साल हो गए। एक्टर का 14 जून, 2020 को निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। वहीं सुशांत को खोने से उनके परिवार के जख्म भी अभी तक सूख नहीं पाए हैं। आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उनका परिवार सुशांत को याद कर एक बार फिर भावुक हो गया है। बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

सनी देओल के बेटे की रोका सेरेमनी से सामने आया इनसाइड वीडियो


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के पोते और एक्टर करण देओल के बेटे करण देओल जल्द ही लेडीलव द्रिशा संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर हैं कि दोनों 18 जून को एक दूजे का हाथ थामेंगे। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। इससे पहले करण और द्रिशा की रोका सेरेमनी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

Adipurush: अनारकली सूट के साथ बड़ा सा दुपट्टा कैरी कर प्रमोशन करने निकली कृति

फैंस की मोस्ट अवेटड फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज़ के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्म स्टार कृति सेनन और प्रभास इसके प्रमोशन में पूरी जी-जान लग रहे हैं। इसी बीच बीते मंगलवार एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में आदिपुरुष का प्रचार करते देखा गया। इस दौरान उनकी खूबसूरत तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।\

 

काश तुम यहां होते...रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत
 
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज इस दुनिया को अलविदा कहे पूरे 3 साल हो गए हैं और आज भी उनकी कमी खलती रहती है। सुशांत का 14 जून, 2020 में निधन हो गया था और उनके चले जाने से उनके फैंस, करीबियों और फैमिली को बड़ा झटका लगा था। वहीं, आज दिवंगत एक्टर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले भावुक नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

'रावण ने मां सीता को हाथ नहीं लगाया..आदिपुरुष के लेखक ने दिया जवाब

कृति सेनन और प्रभास स्टारर आदिपुरुष का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म महज 2 दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि लंकेश, सीता को बिना हाथ लगाए हरण करके ले जाता है। इसके बाद लोगों ने रामानंद सागर की रामायण से इस सीन की तुलना करनी शुरू कर दी। वहीं, अब आदिपुरुष की रिलीज के कुछ दिन पहले मेकर्स ने बताया किया है कि हरण सीन में रावण, सीता को क्यों नहीं छूता?


ट्रेन से फैमिली ट्रिप पर निकले प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 
 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करना अच्छे से जानती हैं। इन दिनों वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग फैमिली ट्रिप पर निकली हुई हैं, जहां से हाल ही में उन्होंने मस्ती टाइम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस प्रियंका चोपड़ा की फैमिली ट्रिप फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

मशहूर गायिका शारदा का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 60 और 70 के दशक की मशहूर गायिका शारदा का 14 जून को निधन हो गया है। वह 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

‘द कपिल शर्मा शो’ के ‘नाना पाटेकर’ ने लाइव होकर की सुसाइड करने की कोशिश

टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘नाना पाटेकर’ का किरदार निभाने वाले पॉपुलर कॉमेडियन और जूनियर आर्टिस्ट तीर्थानंद राव ने लाइव आकर अपनी जान लेने की कोशिश की। हालांकि, उनके दोस्तों ने तुरंत कॉल करके पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीर्थानंद को हॉस्पिटल पहुंचाया और उनकी जान बच गई। अब एक्टर ने हाल ही में सुसाइड जैसा खौफनाक का कदम उठाने पर अपनी प्रतक्रिया दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News