अनुषा दांडेकर की हुई ओवरी की सर्जरी, तमन्ना भाटिया ने विजय संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/14/2023 6:33:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. वीडियो जॉकी और एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर हाल ही में एक सर्जरी से गुजरी है। अनुषा की ओवरी में लंप (गांठ) हो गया था, जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात जानकारी दी है। वहीं, तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक्टर विजय वर्मा संग अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि वह उनके लिए बेहद खास हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

अनुषा दांडेकर की हुई ओवरी की सर्जरी, निकाले गए कई लंप

वीडियो जॉकी और एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर हाल ही में एक सर्जरी से गुजरी है। अनुषा की ओवरी में लंप (गांठ) हो गया था, जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात जानकारी दी है और रिकवरी की जर्नी को काफी गंभीर बताया है। 

 

बेटे करण की रोका सेरेमनी पर 'देओल ब्रदर्स' ने लूटी महफिल

'गदर' एक्टर सनी देओल के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। सनी के बेटे करण देओल अपने बचपन की दोस्त दृशा आचार्य से जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच जून 12 को दृशा और करण की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें देओल फैमिली खूब लाइमलाइट बटोरती नजर आई। यह तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

मलयामल एक्टर कजान खान का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्टर कजान खान का निधन का हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत दिल का दौरा से हुई। इस बात की पुष्टि प्रोडक्शन कंट्रोलर और फिल्म प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर की है।
 

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है और अक्सर दोनों की कोजी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। हालांकि, अब तक दोनों के रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं थी, लेकिन अब तमन्ना ने खुद विजय वर्मा संग अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।


पोते करण देओल के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल नहीं होंगे धर्मंद्र

बी-टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के बेटे करण 18 जून को गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि धर्मेंद्र अपने पोते के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल नहीं होंगे और वह सिर्फ शादी अटेंड करेंगे। 

Kiara Advani ने इंडस्ट्री में पूरे किए 9 साल
 

अपनी पहली फिल्म 'फगली' के नौ साल पूरे होने के साथ कियारा अडवाणी ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नौ सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। अपने करियर के दौरान, कियारा ने न केवल विभिन्न और प्रभावशाली भूमिकाओं के साथ अपनी वर्सटैलिटी स्थापित की है, बल्कि हर कदम के साथ सुपरस्टारडम भी हासिल किया है। काफ़ी कम समय में इस मुक़ाम को हासिल कर, आज वह देश के सबसे टॉप अभिनेताओं में से एक है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News