फिल्म और टीवी एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन, बिपाशा ने की 7 महीने की बेटी की राइस सेरेमनी..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
6/11/2023 5:50:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक बुरी खबर सामने आई। फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए। वहीं, बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में 7 महीने की बेटी देवी की राइस सेरेमनी होस्ट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए। एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की है।
कार हादसे का शिकार हुईं ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलाइक
‘बिग बॉस 14’ की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है और बताया कि रूबीना फिलहाल ठीक हैं, उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।
बिपाशा बसु ने की 7 महीने की बेटी की राइस सेरेमनी
एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल की लाडली बिटिया अब 7 महीने की हो गई है। ऐसे में हाल ही में बिपाशा-करण ने बेटी की राइस सेरेमनी होस्ट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी संग किया निकाह
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वह किसी कंट्रोवर्सी या फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। गहना वशिष्ठ ने हाल ही में टाइम बॉयफ्रेंड फैजान से शादी कर ली है। हालांकि, कपल ने अभी तक शादी को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
गौहर खान ने किया अपने बेटे के नाम का खुलासा
एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार इन दिनों एक बेटे संग पेरेंटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। कपल ने पिछले महीने अपने पहले बच्चे यानी बेटे का स्वागत किया। अब हाल ही ने न्यू मॉम गौहर ने लाडले के नाम का खुलासा कर उसकी पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।
नाना की पुण्यतिथि पूजा में शामिल हुईं प्रियंका की बेटी
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन इन सबके बीच वह फैमिली फंक्शन को मनाना कभी नहीं भूलती। एक्ट्रेस को अक्सर फैमिली के साथ खास अवसरों को सेलिब्रेट करते देखा जाता है। अब हाल ही में 10 जून को प्रियंका ने पिता की पुण्यतिथि पर घर में खास पूजा रखी। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी मालती भी अपने नाना को याद करती नजर आईं। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
हाथ में वाइन गिलास थाम तेजस्वी संग रोमांटिक हुए करण कुंद्रा
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सफर के बाद एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। काम के अलावा एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से भी इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में इस हसीना ने अपना 30वां बर्थडे मनाया। तेजस्वी ने ये बर्थडे बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा की बाहों में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
बुर्का पहन शेख जैद मस्जिद पहुंचीं Jasmin Bhasin
टीवी एक्ट्रेस जैम्सिन भसीन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। फिलहाल तो एक्ट्रेस घूमने में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें बुरके में देखा गया है। उन्हें इस लुक में कुछ फैंस ने तारीफ की, तो कुछ ने लव जिहाद के बारे में बोलकर उन्हे ट्रोल किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shankh Upay In Margshirsha Month: मार्गशीर्ष माह में खूब बजाएं शंख, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Ashunya Shayan Vrat: जो पति अपनी पत्नी से करते हैं प्यार, वो आज अवश्य करें ये काम

Tarot Card Rashifal (28th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

December 2023 Aries Horoscope: मेष राशि मासिक राशिफल