शादी के 3 महीने बाद ही स्वरा भास्कर ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, नेहा कक्कड़ ने रात 12 बजे मनाया बर्थडे..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/7/2023 6:54:52 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी दे दी है। कपल बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाला है। जी हां, स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं और यह अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है। वहीं, सिंगर नेहा कक्कड़ का आज बर्थडे है। ऐसे में सिंगर ने अपने 35वें बर्थडे की शुरुआत बेहद खास अंदाज में की और इसकी तस्वीरें फैंस साथ भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की आज की बड़ी खबरें...


 

 

गूफी पेंटल के निधन से परिवार का रो-रोकर हुआ बुुरा हाल

टीवी सीरियल महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं रहे। 5 जून, सोमवार को गूफी का निधन हो गया। निधन से तीन दिन पहले एक्टर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह मौत से जिंदगी की जंग जीत नहीं पाए और दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर के निधन से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बीती शाम फैमिली ने दिल पर पत्थर रख गूफी पेंटल को अंतिम विदाई दी। एक्टर के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें फैंस का दिल तोड़ रही है।

 

घर में देवी को 'मिष्टी' नाम से बुलाते हैं बिपाशा-करण 

बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बिपाशा ने नवंबर में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाडली की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने देवी के डाक नाम यानी Pet Name का खुलासा किया है।

 

Good News: प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी दे ही दी है। कपल बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाला है। जी हां, स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं और यह अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस की बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। 

 

पिता के निधन के बाद मां का सहारा बने अपारशक्ति और आयुष्मान खुराना

एक्टर आयुष्मान खुराना का परिवार इन दिनों काफी दर्द से गुजर रहा है। पिछले महीने एक्टर के पिता पी. खुराना का निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा। पिता के जाने के बाद आयुष्मान अपनी मां का पूरा ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में मां की केयर करते का एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

 

सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर की सफलता का जश्न मनाने साजिद नाडियाडवाला के घर पहुंची कियारा


एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ट्रेलर की सक्सेस सेलिब्रेट करते हुए एक्ट्रेस को सोमवार रात निर्माता साजिद नाडियाडवाला के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

रात 12 बजे नेहा कक्कड़ ने मम्मी-पापा संग मनाया अपना 35वां बर्थडे 

मधुर अवाज की मालिक सिंगर नेहा कक्कड़ का आज बर्थडे है। 6 जून को नेहा 35 साल की हो गई हैं और इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, सिंगर ने भी अपने 35वें बर्थडे की शुरुआत बेहद खास अंदाज में की और इसकी तस्वीरें फैंस साथ भी शेयर की हैं। फैंस नेहा की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

ट्रोलिंग के बीच मिस्ट्री मैन संग नई तस्वीर शेयर कर बोलीं नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया 

एक्टर और पति नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी संग विवाद के बीच उनकी पत्नी आलिया अलग ही वजह को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों आलिया की एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसे देख लोगों ने उन्हें खूब ताने मारे थे।  वहीं अब हाल ही में फिर आलिया ने उस शख्स के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है और उसके साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया है।


Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स एक बार फिर मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने हाल ही में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा है, "क्या यह सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।" कई लोगों ने उनकी फोटोज पर बधाई दी।

  

Content Writer

suman prajapati