ओडिशा ट्रेन हादसे पर सलमान से लेकर किरण खेर तक ने जताया दुख..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/4/2023 6:30:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुए भीषण ट्रेन हादसा ने सबको झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 288 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, 1000 की संख्या में लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का भी दर्द छलका है। सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे पर दुख जताया है। वहीं, कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में एक्टर और बीजेपी लीडर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की आज की बड़ी खबरें...

 

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें


बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 2 जून पूरे 36 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें करीबियों और फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिलीं। वहीं एक्टर जहीर इकबाल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड सोनाक्षी को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर अपने प्यार का इज़हार किया। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

शर्वानंद पर चढ़ा मंगेतर रक्षिता रेड्डी के प्यार का रंग, सामने आया हल्दी सेरेमनी का वीडियो

साउथ स्टार शर्वानंद महज कुछ घंटों में यानी 3 जून को मंगेतर रक्षिता रेड्डी संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहा है। जहां दोनों स्टार्स के परिजन और रिश्तेदार पहुंचे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन जोरों पर हैं। इसी बीच कपल की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

दो बेटियों की मां देबिना ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस


एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी दो बेटियों लियाना और दिविशा संग मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वह पति गुरमीत चौधरी संग अपनी बेटियों की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं और उनके साथ एक-एक पल का खास बनाते हुए जी रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने मां बनने का एक्सीपीरियंस शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देबिना ने अपनी ब्रेस्टफिडिंग के बारे में खुलकर बात की।

 

ओडिशा ट्रेन हादसे पर सलमान से लेकर किरण खेर समेत कई स्टार्स का छलका दर्द
 

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ। तीन ट्रेनों के चपेट में आने से कई लोगों की जान जोखिम में आ गई। हादसे में 250 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा बैठे, वहीं घायलों के संख्या 1000 से पार पहुंच चुकी है। इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस रुह कंबाऊ घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का भी दर्द छलका है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर दुख जता रहे हैं और मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

पति और बहन संग चाचा कुणाल के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंची करीना कपूर 

एक्ट्रेस करीना कपूर अपने फिल्मी काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं। वह अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैमिली के साथ बिताने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। उन्हें अक्सर पति और बच्चों के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में करीना को डिनर पार्टी के लिए पति सैफ और बहन करिश्मा के साथ चाचा कुणाल के घर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

 

चारू ने ननद सुष्मिता सेन को बताया फाइटर


चारू असोपा और राजीव सेन के रिश्ते में भले ही काफी समय से तकरार चल रही हो, लेकिन एक्ट्रेस अपनी ननद सुष्मिता सेन का बहुत आदर और प्यार करती हैं। उन्हें अक्सर सुष्मिता की तारीफें करते देखा गया है। अब हाल ही में चारू ने अपनी ननद की हेल्थ के बारे में बात की और उन्हें फाइटर बताया।

 

Cannes 2023 में पति से तोहफे में मिली ड्रेस पहनकर ऋचा ने की थी एंट्री 
 

Cannes Film Festival 2023 में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, अनुष्का शर्मा, मौनी रॉय, सनी लियोनी और अदिती राव हैदरी जैसी हसीनाओं ने खूब जलवे बिखेरे। एक्ट्रेसेस अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहीं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने  अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कान्स का अपना लुक शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।

 

पहलवानों के प्रदर्शन पर मिथुन चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी 

कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में बीते कई दिनों से पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। रेस्लर साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी लीडर मिथुन चक्रवर्ती ने भी रिएक्ट किया है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News