एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय और नितीश पांडे के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

5/24/2023 6:00:24 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. आज टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारों के निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। पहले 'साराभाई vs साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। उसके बाद 'अनुपमा' फेम नितीश पांडे के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया। दोनों स्टार्स के चले जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए दोनों स्टार्स के निधन पर दुख व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरों पर..

 

'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। वैभवी अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस, करीबी और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए वैभवी के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।


 

नहीं रहे टीवी शो 'अनुपमा' के 'धीरज कपूर'

टीवी इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। अभी फैंस 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत से उबरे नहीं कि एक और मशहूर टीवी एक्टर के निधन की खबर सामने आ गई है। सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितीश पांडे का निधन हो गया है। नितिश के अचानक निधन की खबर ने फैंस को बड़ा झटका लगा है।''


बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार 

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार अपने काम के प्रति पूरे डेडीकेट्ड रहते हैं। वह अपने काम को पूरे तन मन से करते हैं। हालांकि, अब एक्टर काम से ब्रेक लेकर भोले बाबा के दरबार केदारनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। वहां मंदिर दर्शन का अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है।

 

आदित्य सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में मां का रो-रोकर बुरा हाल
 

टीवी एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत का बीते सोमवार निधन हो गया। 32 वर्षीय एक्टर की अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया। वहीं, आदित्य की मौत से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते मंगलवार उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर को आखिरी विदाई देते वक्त उनकी मां उषा राजपूत बदहवास नजर आईं। अन्य कई स्टार्स भी आदित्य को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

 

दूसरी बार मां बनने जा रही मुकेश अंबानी की बहू श्लोका की हुई गोद भराई

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। मुकेश के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में दूसरी बार मां बनने जा रही श्लोका की हाल ही में गोद भराई की गई। इस फंक्शन को एंजॉय करती मुकेश की बहू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है।

 

हरे पंखों से बनी ड्रेस पहन उर्वशी ने Cannes के रेड कार्पेट पर मारी एंट्री

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काम से ज्यादा अपने बोल्ड लुक और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स के जलवे बिखेर रही हैं। अब हाल ही में कान्स के रेड कार्पेट से उर्वशी का नया लुक सामने आया है, जिसे लेकर वह खूब लाइमलाइट में हैं।

 

शाहरुख ने पूरी की कैंसर मरीज फैन की आखिरी इच्छा

शाहरुख खान देश और दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो एक्टर पर खूब प्यार लुटाती है। बीते दिनों किंग खान की एक ऐसी फैन का पता चला था जो कैंसर पेशेंट है और मरने से पहले जिंदगी में एक बार एक्टर से जरूर मिलना चाहती थी। हालांकि, अब उस फैन की ये इच्छा पूरी हो गई है। शाहरुख खान ने शिवानी चक्रवर्ती नाम की अपनी जबरा फैन से वीडियो कॉल पर मुलाकात कर ली है और उससे दिल को सुकून दिया है।

 

वैभवी-नितेश पांडे के निधन की खबर सुन 'साराभाई' के एक्टर राजेश को लगा धक्का


आज टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारों के निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। पहले 'साराभाई vs साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। उसके बाद 'अनुपमा' फेम नितीश पांडे के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया। दोनों स्टार्स के चले जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। हाल ही में वैभवी और नितीश के साथ काम कर चुके राजेश कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत में दोनों के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया।
 

बैकलेस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी कातिल अदाओं से फैंस को मदहोश करती नजर आ रही हैं।

 

बवैभवी उपाध्याय के अंतिम संस्कार के वक्त टूट गया परिवार, सामने आई दिल तोड़ने वाली तस्वीरें

टीवी सीरियल 'साराभाई vs साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की बीते दिन कार हादसे में मौत हो गई। कम उम्र में बेटी की मौत से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। आज वैभवी का मुंबई के बोरावली में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बेटी को आखिरी विदाई देते उनके मम्मी-पापा की हालत देखे नहीं देखी जा रही थी। वहीं एक्ट्रेस के टीवी इंडस्ट्री के दोस्त भी उन्हें नम आंखों से विदाई देते नजर आए। वैभवी के अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें और वीडियो सच में दिल तोड़ देने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News