65 करोड़ में बिके 'पुष्पा 2' के राइट्स! असित मोदी पर यौन शोषण के आरोपों पर मंदार की प्रतिक्रिया..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

5/13/2023 6:45:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पा द राइज' से छा जाने के बाद अब जल्द ही दर्शकों के लिए 'पुष्पा 2 द रूल' ला रहे हैं। खबर आई है कि' पुष्पा 2' के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार ने 65 करोड़ में खरीद लिए हैं। वहीं, टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी पर 'मिसेज सोढ़ी' का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन संगीन आरोपों के बाद अब शो में 'भिड़े' की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदावरकर की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

पेरेंट्स बने गौहर खान और जैद दरबार, शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस गौहर खान के घर शादी के 2 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। गौहर और उनके पति जैद दरबार एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। यह गुड न्यूज कपल ने बीते गुरुवार सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद फैंस लगातार न्यू पेरेंट्स को बेटे का स्वागत करने के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

 

जोरों शोरों पर परिणीति-राघव की सगाई की तैयारियां

सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई और शादी का बज बना हुआ है। कपल बहुत जल्द यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहा है, जिसमें उनके करीबी और खास दोस्त ही शामिल होंगे। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए परिणीति चोपड़ा का घर सजकर तैयार हो गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

अब 'पांड्या स्टोर' में नजर नहीं आएंगे अक्षय खरोडिया


टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' में देव का किरदार निभाने वाले अक्षय खरोडिया को लेकर को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस हताश हो सकते है। अक्षय अब 'पांड्या स्टोर' में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वह इस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए निकल चुके हैं। उनका कहना है कि अब वो देश के 108 मंदिरों के दर्शन करेंगे और ऐसा करने में उनको दो साल लगेंगे।इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

सिद्धार्थ शुक्ला के बताए थेरेपिस्ट के पास पहुंची हिना खान
 

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला जिन्होंने तमाम टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। 2 सितंबर, 2021 में उनका निधन हो गया, जिससे उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा था। अब एक्टर को गुजरे भले ही दो साल हो गए लेकिन उनकी यादें आज भी चाहने वालों के जहन में जिंदा हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान दिवंगत एक्टर को याद करती नजर आईं और उनकी याद में एक हार्ट टचिंग पोस्ट भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

असित मोदी पर यौन शोषण के आरोपों पर हैरान तारक मेहता के 'भिड़े' 

टीवी मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 15 साल से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। वहीं, अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर 'मिसेज सोढ़ी' का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन पर गंभीर आरोपों के बाद लोग काफी हैरान हैं। इसी बीच अब शो में 'भिड़े' की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदावरकर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

65 करोड़ में बिके अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा द राइज से छा जाने के बाद अब जल्द ही दर्शकों के लिए पुष्पा 2 द रूल ला रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बीते दिनों फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी हुई था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब खबर आई है कि पुष्पा 2 के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार ने 65 करोड़ में खरीद लिए हैं।

 

हॉट तस्वीरें शेयर कर मौनी ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्परेचर

एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने फैशन स्टेटमेंट और लुक्स के कभी फैंस को निराश नहीं करती। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में मौनी ने अपने बिकिनी लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही आग लगा रही है। उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस मदहोश हो रहे हैं।

 

Fact Check: मां बनीं दीपिका कक्कड़? 

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस और उनके पति शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटड हैं। इसी बीच दीपिका की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर खासा वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस न्यूबॉर्न बेबी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दीपिका कक्कड़ मां बन गई हैं, लेकिन इस फोटो की सच्चाई कुछ और ही है। तो आइए जानते हैं इस वायरल फोटो का सच क्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News