मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोबला का निधन, चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा घर...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

5/3/2023 5:52:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने हाल ही में एक गुड न्यूज दी है। चारु ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर फैंस को दिखाई है। वहीं, तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोबला का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन बुधवार को चेन्नई में हुआ है। एक्टर के निधन से तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

'हमेशा आपसे प्यार करता था..करीबी के निधन से सदमे में सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान के एक करीबी का हाल ही में निधन हो गया है, जिसके चलते एक्टर काफी सदमे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी उस करीबी को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनसे काफी सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं।

 

चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना 

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों पति राजीव सेन संग घरेलू लड़ाई के बाद उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। हालांकि, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज दी है। चारु ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर फैंस को दिखाई है।

 

रणबीर कपूर ने बताई सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि, फिल्मों में नजर आने वाले यह हीरो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बताई है।

 

सोनम बाजवा ने जताई आदित्य के साथ काम करने की इच्छा

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी कुछ बाथ फोटोज शेयर की थी। उनकी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें देख फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा था और  तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। इन दिनों सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म गोडे गोडे चाअ की प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी बात सामने रखी।

 

अंकित गुप्ता को डेट कर रही हैं प्रियंका चौधरी!  एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 16' में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरियल 'उडारियां' में भी दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो के बाहर भी फैंस दोनों को साथ देखकर बेहद खुश होते हैं। अंकित-प्रियंका को एक साथ देख लोगों ने अफवाहें उड़ाने शुरू कर दीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच इन सब अटकलों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है और अंकित संग अपने रिश्ते का सच बयां किया है।

 

पापा बोनी कपूर के साथ पहली बार घूमने निकले अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर यूं तो अपनी लेडीलव संग मलाइका अरोड़ा संग अक्सर घूमने निकले रहते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर अर्जुन वेकेशन एंजॉय करने निकले हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका संग नहीं, बल्कि पिता बोनी कपूर संग नजारे ले रहे हैं। पापा संग आउटिंग पर निकले अर्जुन बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर  भी की है।

 

खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले दरगाह पहुंची 'कुंडली भाग्य' की सृष्टि

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन कुछ ही महीनों में ऑन एयर होने वाला है। शो को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। इसमें हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। खबर है कि कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी रोहित शेट्टी के रियलिटी शो का हिस्सा होंगी। इससे पहले हाल ही में वह माहिम दरगाह आशीर्वाद लेने पहुंची, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

मशहूर तमिल एक्टर और डायरेक्टर मनोबला का निधन


मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। जाने माने तमिल एक्टर और डायरेक्टर मनोबला का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन बुधवार को चेन्नई में हुआ है। एक्टर के निधन से तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 

थाई हाई स्लिट रेड ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश का किलर लुक


बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देख खूब दीवाने हो रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
 

 

 

Content Writer

suman prajapati