कोरियोग्राफर चैतन्य ने की आत्महत्या, 'द केरल स्टोरी' के कई सीन्स और डायलॉग्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

5/3/2023 6:21:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा है। वे सोशल मीडिया के जरिए उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं। वहीं, विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म के कंटेंट को लेकर आपत्ति जताने के बाद ' इसके कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

कर्ज से परेशान होकर कोरियोग्राफर ने की आत्महत्या

तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। 37 वर्षीय चैतन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा है। वे सोशल मीडिया के जरिए उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।

 

Met Gala 2023: व्हाइट गाउन में एंजेल बनकर आलिया ने मारी धांसू एंट्री

हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है, जहां सेलेब्स अपने ही स्टाइल और फैशन में  रेड कार्पेट पर जलवा दिखा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और गॉर्जियस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। आलिया ने व्हाइट गाउन में एंजेल बनकर इवेंट में धांसू एंट्री मारी, जहां सबकी नजरें उनके लुक पर ही थमकर रह गईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

10 साल बाद बेटे सूरज के बरी होने पर छलका जरीना वहाब का दर्द

28 अप्रैल, 2023 को जिया खान सुसाइड मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल बाद फैसला सुनाया। इस मामले में कोर्ट ने जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सूरज पंचोली को  बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले से बाद सूरज और उनकी फैमिली ने राहत की सांस ली। वहीं अब बेटे के मामले से बरी होने पर मां जरीना वहाब ने अपने दर्द जाहिर किया और कहा कि मेरे जैसी तकलीफ किसी और मां ना झेलनी पड़े।

 

Met Gala के रेड कार्पेट पर प्रियंका-निक ने हाथों में हाथ थाम मारी एंट्री


हर साल की तरह इस साल भी हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट Met Gala 2023 का आगाज हो चुका है। इस रेड कार्पेट पर बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां अपने आइकॉनिक लुक्स का जलवा बिखेरती नजर आईं। वहीं, इस इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग ब्लैक ट्विनिंग कर शिरकत की। रेड कार्पेट पर एंट्री करते ही निकयांका के लुक पर सबकी नजर टिक गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।  

 

कंगना रनौत ने सेम सेक्स मैरिज को किया सपोर्ट


अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में सेम सेक्स मैरिज पर बयान दिया है। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कंगना समलैंगिक शादी को सपोर्ट करती नजर आईं और उन्होंने इसे ‘प्रेम का बंधन' बताया। बॉलीवुड क्वीन के इस बयान पर उनकी मूवी 'सिमरन' के फिल्म निर्माता अपूर्व असरानी ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

 

मेट गाला में बॉयफ्रेंड संग पहुंची प्रेग्नेंट रिहाना

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2023 का सोमवार को आगाज हो गया है। हर बार की तरह इस बार सेलेब्रेटीज मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से दर्शकों को चौकाते नजर आए। इसी बीच पॉप स्टार रिहाना ने भी अपने बॉयफ्रेंड A$AP Rocky संग इवेंट में शिरकत की, जहां वह अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

शहनाज गिल ने खरीदा नया घर, खुशी से झूमे फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे बधाइयां

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी का एक बड़ा कारण मिला है। शहनाज गिल ने एक नया घर खरीदा है और इसका अपडेट मिस गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिया है। इस खबर के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं।

 

'द केरल स्टोरी'  फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म के कंटेंट को लेकर LDF और UDF जैसी कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध जताया है। 'द केरल स्टोरी' को लेकर मचे घमासान के बीच इसके कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। फिल्म से दस कंट्रोवर्शियल सीन हटवा दिए गए हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News