अरमान जैन-अनीसा ने किया बेटे का स्वागत, दिशा सालियान के मंगेतर रोहन ने शीन संग रचाई शादी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

4/24/2023 6:03:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. करीना कपूर के कजिन अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। 23 अप्रैल, 2023 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अरमान की पत्नी अनीसा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान के निधन के 3 साल बाद अब उनके मंगेतर और एक्टर रोहन राय अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। 23 अप्रैल 2023 को उन्होंने टीवी शो 'पिया अलबेला' की एक्ट्रेस शीन दास संग सात फेरे ले लिए हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

अर्पिता की ईद पार्टी में कैटरीना और शहनाज का जलवा


शनिवार को देशभर में ईद का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। बी-टाउन में भी इस त्योहार की खूब रौनक देखने को मिली। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने हर साल की तरह इस साल भी घर पर ईद-उल-फितर पार्टी की आयोजन किया, जहां बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं जब इस पार्टी में पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज गिल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शिरकत की तो सबकी नजरें उनके लुक पर टिकी रह गईं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रही हैं।

 

घर की बालकनी में आकर सलमान खान ने फैंस को दी ईद की बधाई, तस्वीरें वायरल
 

21 अप्रैल को देश में ईद का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी इस मौके पर खूब रौनक देखने को मिली। वहीं, हर साल की तरह इस बार भी फैंस सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे। इस पर भाईजान ने भी दिल खोलकर फैंस का स्वागत किया। इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

शीन दास संग शादी के बंधन में बंधे दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय 
 

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गईं थी। वहीं, दिशा के निधन के 3 साल बाद अब उनके मंगेतर और एक्टर रोहन राय अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। 23 अप्रैल 2023 को उन्होंने टीवी शो 'पिया अलबेला' की एक्ट्रेस शीन दास संग सात फेरे ले लिए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
 

ईद के मौके पर हुस्न ए मल्ल्किा बनीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की मोस्ट चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो कभी अपने लुक तो कभी काम और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में कंगना अपने गजब लुक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल,  बॉलीवुड क्वीन शनिवार रात बनठन कर अर्पिता खान की ईद पार्टी में पहुंची और उस लुक में उन्होंने जबरदस्त फोटोशूट भी करवाया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। फैंस को कंगना का ये लुक खूब पसंद आ रहा है।


डीप नेक गाउन पहन पति की बाहों में प्रियंका ने करवाया रोमांटिक फोटोशूट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति संग बोल्ड और रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बुआ बनीं करीना कपूर, भाई अरमान जैन की पत्नी अनीसा ने दिया बेटे को जन्म


अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। 23 अप्रैल, 2023 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अरमान की पत्नी अनीसा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह खुशखबरी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है। उसके कजिन करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने न्यू पेरेंट्स अरमान-अनीसा को बधाई दी है।

 

Video: प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ?  
 

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शादी के बाद अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। बीते शनिवार एक्ट्रेस को सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा की ईद पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी ड्रेस को दुपट्टे से स्टाइल किए नजर आई, जिसे देख लोग उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ाने लगे। उनका वीडियो देख कुछ लोग कह रहे हैं कि वो दुपट्टे और हाथ से बेबी बंप को छिपाने की कोशिश कर रही हैं!

 

‘सिटाडेल’ की स्क्रीनिंग से घर लौटते ही बेटी मालती संग खेलने में मगन हुईं प्रियंका

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ ही एक परफेक्ट मां और पत्नी भी हैं, जो अपनी फैमिली का खूब ख्याल रखती हैं। वह काम के बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही प्रियंका ने सिटाडेल की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद पति और बेटी मालती मैरी संग क्वालिटी टाइम स्पैंड किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News