ईद पर शाहरुख से मिलने ''मन्नत'' पहुंचे फैंस, रैपर रफ्तार ने खोली ''द कपिल शर्मा शो'' की पोल...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

4/22/2023 5:34:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ईद के मौके पर सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात करने के लिए फैंस उनके मन्नत के बाहर इकट्ठे होते हैं। इस बार भी हज़ारों की संख्या में फैंस किंग खान से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और एक्टर ने सबका दिल खोलकर स्वागत किया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, रैपर रफ्तार ने हाल ही में पॉपुलर टीवी शो द कपिल शर्मा शो को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जिससे लोग काफी हैरान हो रहे है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस वीडियो को डिलीट भी कर दिया। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर...

 

सतीश कौशिक के निधन के बाद बेटी वंशिका ने उनके दोस्त अनुपम के साथ बनाया पहला रील

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 10 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो बनाया, लेकिन उन्होंने अपने पापा को  अनुपम से ज्यादा बेहतर डांसर बताया। हालांकि, दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

 

दलाई लामा वाले पोस्ट से नाराज लोगों ने कंगना के ऑफिस के बाहर दिया धरना

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों बटोरती हैं। कई बार तो वह अपने बयानों को लेकर लोगों के निशाने पर भी आ जाती है, लेकिन हाल ही में कुछ लोगों ने उनके मुंबई ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और वजह था उनका इंस्टाग्राम पोस्ट। कंगना ने अपने इंस्टा पोस्ट में दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मुलाकात के बारे में मजाकिया पोस्ट किया था, जिसकी लोगों ने उनके ऑफिस के बाहर धरना देकर नाराजगी जताई। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है।

 

रैपर रफ्तार ने खोली 'द कपिल शर्मा शो' की पोल, बाद में डिलीट किया Video

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है। अपने शो में कपिल शर्मा कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाते हैं और उनके साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं। इसकी मजेदार कॉमेडी के चलते यह शो दर्शकों को खूब पसंद है। हालांकि, हाल ही में रैपर रफ्तार ने द कपिल शर्मा शो को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है।

 

ईद पर शीजान को आई दिवंगत तुनिषा शर्मा की याद, लिखा दिल छू जाने वाला नोट


टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को इस दुनिया से अलविदा कहे 4 महीने बीत चुके हैं। हालांकि, आज भी उनके फैंस और करीबी उन्हें याद करते रहते हैं और उनकी याद में भावुक हो जाते हैं। इसी बीच तुनिषा के सुसाइड मामले में फंसे उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को भी दिवंगत एक्ट्रेस की याद आई है। उन्होंने ईद के मौके पर खास अंदाज में अपनी कथित गर्लफ्रेंड तुनिषा को याद किया है और उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

शालीन भनोट ने की विकलांग शख्स की मदद, पैसे देकर लगाया गले 

टीवी एक्टर शालीन भनोट ने बिग बॉस सीजन 16 में अपनी अपीयरेंस से लोगों का खूब दिल जीता था। बिग बॉस के बाहर भी वह काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच बीती रात एक्टर को मुंबई में अपनी गाड़ी में स्पॉट किया गया, जहां वह एक हैंडीकैप शख्स की मदद करते नजर आए। उनका इस दौरान का वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया, जो खूब वायरल हो रहा है। फैंस को शालीन का ये जेस्चर खूब पसंद आ रहा है।

 

शहनाज गिल ने रैंप पर बिखेरा हुस्न का जलवा
 

एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। वह इंडस्ट्री में अपना खूब नाम चमका रही हैं। बीते शुक्रवार शहनाज की फर्स्ट बॉलीवुड मूवी किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई। इसके साथ ही बीते दिन उन्होंने एक फैशन इवेंट के लिए रैंप वॉक किया, जहां वह फैशन का जलवा बिखेरती नजर आईं। इवेंट से शहनाज की ये तस्वीरें अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

पामेला चोपड़ा के निधन पर शोक जताने पहुंचीं जया बच्चन को मीडिया पर आया गुस्सा 


फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की मां और दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई सेलेब्स उनकी फैमिली के साथ दुख बंटाने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं दिग्गज  एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन भी चोपड़ा फैमिली के साथ दुख में शामिल हुईं। हालांकि, वहां जाते वक्त अपनी पीछे मीडिया को देख जया बच्चन को गुस्सा आ गया और वह भड़क गईं।

 

बेटे को गोद में लिए पेरिस की सड़कों पर स्पॉट हुईं रिहाना


पॉप स्टार रिहाना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले उन्हें सिटी में खूब स्पॉट किया जा रहा है। इसी बीच बीते शुक्रवार रिहाना को बेटे के साथ पेरिस में स्पॉट किया गया, जहां उनकी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

ईद पर शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे हज़ारों फैंस

आज देश भर में ईद के त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक अपने-अपने अंदाज में ईद सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ईद के मौके फैंस सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात करने के लिए उनके मन्नत के बाहर इकट्ठे होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस किंग खान से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और एक्टर ने भी बेटे के साथ घर की छत पर आकर फैंस को सजदा किया। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News