ममूटी की मां इस्माइल फातिमा का निधन, एप्पल के CEO टिम कुक संग सोनम ने देखा मैच..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

4/22/2023 6:32:29 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयाली एक्टर ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। ममूटी की मां और दुलकर सलमान की दादी ने शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में जीवन की अंतिम सांस ली। फातिम के निधन के बाद उनका परिवार सदमे में है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंडिया पहुंचे एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ मुलाकात की और क्रिकेट मैच एंजॉय किया। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रही, तो आइए डालते हैं एक नजर...

 

प्यार के 16 सालः वेडिंग एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर


ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को बॉलीवुड की पावरफुल कपल्स में से एक है। दोनों साल 2007 में एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे और एक साथ प्यार के पल बिताते उन्हें पूरे 16 साल हो चुके हैं। आज वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल के दिल प्यार से भरे हुए हैं और दोनों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर अपने प्यार का इज़हार किया है। फैंस ऐश्वर्या-अभिषेक के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

इंटरव्यूअर ने अंग्रेजी सवालों को हिंदी में किया ट्रांसलेट तो बोलीं शहनाज गिल 

एक्ट्रेस शहनाज गिल के बॉलीवुड डेब्यू वाली फिल्म आज 21 अप्रैल को सिनेमाघरों का श्रृंगार बन रही है। इससे पहले फिल्म को प्रमोट करने में शहनाज ने टीम संग पूरी मेहनत की और कई जगह इंटरव्यू भी देती नजर आईं। इसी बीच बीते दिन प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने इंग्लिश में बात करने पर सफाई दी, जिसके बाद वह चर्चा बटोर रही हैं।

 

ट्रोलः पामेला चोपड़ा के निधन के बाद हंसते दिखे उदय चोपड़ा

फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और एक्टर उदय चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का बीते गुरुवार निधन हो गया। मशहूर गायिका रहीं पामेला के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा और सभी उनके देहांत पर दुख जाहिर करते नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई जाने माने सेलेब्स उदय चोपड़ा के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। वहीं, जब स्टार्स उनके दुख में शामिल होने उदय चोपड़ा के घर पहुंचे तो वह सेलेब्स से हंसकर मिलते नजर आए। उनका ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लोग उन्हें इस वीडियो के लिए खूब ट्रोल कर रहे हैं।

 

एप्पल के CEO टिम कुक संग सोनम कपूर ने देखा मैच
 
एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी हर एक्टिविटी को वह फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने इंडिया पहुंचे एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ मुलाकात की और क्रिकेट मैच एंजॉय किया। इस खास मौके सोनम का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

 

ममूटी की मां और दुलकर सलमान की दादी इस्माइल फातिमा का निधन

मलयाली एक्टर ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। ममूटी की मां और दुलकर सलमान की दादी ने शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में जीवन की अंतिम सांस ली। फातिम के निधन के बाद उनके करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। शशि थरूर ने भी ट्वीट उन्हें उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

क्रॉप टॉप के साथ शॉल ओढ़े दिशा पटानी ने की गंगा आरती

एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस वाराणसी में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं। इसी बीच उन्होंने वहां गंगा आरती का लुत्फ उठाया, जिसका वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूजर्स को दिशा का पहनावा बिल्कुल पसंद नहीं आया है और एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

Blue Tick हटने पर छटपटाए अमिताभ ने जोड़े हाथ

शुक्रवार को ट्विटर से कई वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए गए। इस लिस्ट में राजनेताओं, स्टार्स, पत्रकारों समेत मशहूर हस्तियों तक शामिल हैं। इस बड़े बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क की नई पॉलिसी के अनुसार, अब लीगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक सिर्फ उन्हें ही दिया जाएगा, जो इसकी मेंबरशिप लेंगे यानी ब्लू टिक के लिए रकम अदा करेंगे। वहीं, ब्लू टिक हटने से महानायक अमिताभ बच्चन परेशान हो गए हैं और उन्होंने  एलन मस्क के आगे हाथ जोड़ दिए हैं। एक्टर ने एक ट्वीट के जरिए अपने ट्विटर पर ब्लू टिक वापस लगाने के लिए रिक्वेस्ट किया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News