AAP सांसद ने राघव-परिणीति के रिश्ते पर लगाई मुहर, बॉलीवुड को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

3/29/2023 6:26:20 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।हालांकि, इन सब खबरों पर परिणीति और राघव चड्ढा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। वहीं, बॉलीवुड से करियर की शुरुआत कर हॉलीवुड तक जाने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को परेशान किए जाने की बात स्वीकार की है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान ने खरीदी नई लग्जरी रोल्स रॉयस कार

सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म पठान ने देश और विदेश में तहलका मचा दिया। उनकी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर बंपर कमाई की और दर्शकों का भी खूब दिल जीता। वहीं अब पठान की सफलता के बाद एक्टर ने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत सुन हर कोई हैरान रो रहा है। उनकी इस कीमती गाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

तापसी पन्नू के खिलाफ FIR 

एक्ट्रेस तापसी पन्नू कानूनी विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में शिकायत दर्ज हुई है। उन पर सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

 

चोट लगने के बाद अमिताभ बच्चन ने पहली बार फैंस से की मुलाकात

80 वर्षीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नही है। देश और विदेश में बिग बी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो अपने फेवरेट स्टार पर अक्सर प्यार लुटाती रहती है। कुछ दिनों पहले अमिताभ को शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हुए थे। हालांकि अब एक्टर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हाल ही में, अमिताभ के कुछ फैंस उनका हाल जानने उनके जुहू स्थित आवास पर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने ब्लॉग में शेयर की हैं।

 

'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा


बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। कई हिट फिल्में देने वाली पीसी ने अब तक कई उपलब्धियां अपने नाम की है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस देश का नाम रोशन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' के एक्टर्स ब्रांच की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल हो गई हैं।

 

एयरपोर्ट पर दीपिका ने मारी स्टाइलिश एंट्री, हर कोई देखता रह गया एक्ट्रेस का लुक


एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी भी अपने फैशन स्टाइल से फैंस को निराश नहीं करतीं। एयरपोर्ट लुक हो या कोई इवेंट वह अपने हर लुक से लोगों को इम्प्रेस करती नजर आती हैं। हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह एक बार फिर अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

पिता महेश भट्ट के अफेयर्स पर आलिया का बयान, बोलीं- कुछ चीजें किसी कारण से होती

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। हाल ही में फिर आलिया चर्चा में आ गई हैं, लेकिन अपने पुराने इंटरव्यू की वजह से। दरअसल, रेडिट यूजर्स में से एक ने आलिया भट्ट का एक पुराना इंटरव्यू निकाला, जिसमें वह अपने पिता महेश भट्ट के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

 

AAP सांसद ने लगाई राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मुहर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर परिणीति और राघव चड्ढा ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। दोनों शादी की खबरों के बीच अब हाल ही में AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

 

इंडस्ट्री ने किया किनारे, लोगों के साथ हुए रिश्ते खराब..बॉलीवुड को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा
 

बॉलीवुड से करियर की शुरुआत कर हॉलीवुड तक जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को परेशान किए जाने की बात स्वीकार की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News