एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, जल्द होगी परिणीति-राघव की सगाई! पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

3/26/2023 5:07:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की जल्द ही सगाई हो सकती है। इसी कड़ी में पढ़े मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..

 

भयंकर ट्रोलिंग के बाद हिना खान ने हेटर्स को दिया करारा जवाब 
 

टीवी से बॉलीवुड तक खासी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में मक्का उमराह पर पहुंची। इस यात्रा की तस्वीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जहां कई फैंस उनकी इन फोटोज को खूब लाइक करते नजर आए, वहीं कई हिना का जमकर ट्रोल करते भी करते दिखे। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर हेटर्स को करारा जवाब दिया है।


शादी के 9 साल बाद अब मां बनने का इंतजार नहीं कर सकतीं शेफाली जरीवाला

शादी के बाद हर लड़की मां बनने इच्छा रखती है। शादी के कुछ सालों बाद वह भी चाहती है कि उसकी अपनी फैमिली हो, बच्चे उसे मां कहकर पुकारें। वहीं 'कांटा लगा' से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला भी अपनी जिंदगी में अब आगे बढ़ना चाहती हैं। वो काफी समय से मां बनने की कोशिश कर रही हैं और अब पेरेंट्स बनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकतीं। हाल ही में शेफाली ने मां बनने के बारे में बातचीत की और बताया कि वह बच्चा गोद लेना चाहती हैं।

 

दिवंगत एक्टर सुशांत को याद कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी


एक्टर सुशांत सिंह राजपूत करीब 3 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भले ही अब वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके करीबी और फैंस समय-समय पर उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गईं और बुरी तरह रो पड़ीं।

 

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में फंदे से लटकता मिला शव

भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर आकांक्षा के फैंस के पैरों के तले जमीन खिसक गई है।


जल्द होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई! रोके की तैयारी में जुटी फैमिली

 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, ऐसी अफवाहों पर अब तक दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की जल्द ही सगाई हो सकती है।

 

ना सिंदूर..न मंगलसूत्र..शादी के एक महीने बाद ही बेहद सिंपल लुक में दिखीं कियारा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बाद और भी सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उन्हें मैरिड लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटड रहते हैं। वहीं, हाल ही में कियारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान मिसेज मल्होत्रा बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

ऑस्कर जीत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुईं गुनीत मोंगा 
 
ऑस्कर अवार्ड 2023 अपने नाम कर फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा देश का नाम रोशन किया। फिल्ममेकर की शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' को बेस्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इस जीत के बाद भारत लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। वहीं, अब गुनीत मोंगा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्ममेकर की तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

राखी सावंत ने रखा रमजान का पहला रोजा, दोस्तों के साथ की इफ्तार पार्टी, इस वजह से हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते साल राखी ने आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप निकाह कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था। आदिल संग राखी के रिश्ते इन दिनों बिगड़े हुए हैं, लेकिन वह इस्लाम धर्म को पूरी तरह फॉलो कर रही हैं।वहीं, अब राखी ने रमजान का पहला रोजा रखा है। इफ्तार करते वक्त का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News