कंगना ने बॉलीवुड माफिया पर साधा निशाना, के विश्वनाथ की मौत के बाद पत्नी ने भी कहा अलविदा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

3/1/2023 6:59:18 AM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर निशाना साधा है, जिसे सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं। वहीं, साउथ सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज दिवंगत फिल्ममेकर के विश्वनाथ की पत्नी जयलक्ष्मी का निधन हो गया है। पति की मौत के 25 दिन बाद ही वह दुनिया को अलविदा कह गई हैं, जिसे सेलेब्स और फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

तलाक की खबरों के बीच राजीव ने धूमधाम से मनाया चारू असोपा का बर्थडे

एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच आखिर चल क्या रहा है..लोगों को कुछ समझ नहीं आता। कभी तलाक..कभी पैचअप.. दोनों के उलझे हुए रिश्ते से लोग कंफ्यूज हो गए हैं। कभी दोनों एक दूसरे पर बड़े से बड़ा इल्जाम लगाते हैं तो कभी फिर से एक साथ आकर लोगों को घनचक्कर में डाल देते हैं। यहां तक कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। राजीव ने पत्नी चारू का बर्थडे सेलिब्रेट कर उनके दिन को खास बना दिया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने पति का आभार भी जताया है।

 

शहनाज गिल पर भड़कीं सोना महापात्रा

सिंगर सोना महापात्रा एक्ट्रेस शहनाज गिल पर अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इंटरनेट पर सना का एक वीडियो सामने आने के बाद सिंगर ने उन पर निशाना साधा, जहां वह अजान के लिए रुकी थीं। सोना का कहना है कि उनको थोड़ी रिस्पेक्ट अपनी बहनों के लिए भी दिखानी चाहिए थी, जब उन्होंने मीटू के आरोपी साजिद खान का सपोर्ट किया था।

 

कंगना ने बॉलीवुड माफिया पर साधा निशाना
 

बॉलीवुड की 'धाकड़ गर्ल' कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें जो बात कहनी होती है मुंह पर कहती हैं..किसी की परवाह नहीं करतीं। अब हाल ही में कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट से कई एक्टर और एक्ट्रेसेज पर निशाना साधा है और बॉलीवुड माफिया को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं।

 

पति राज और बहन शमिता संग गोल्डन टेंपल पहुंची शिल्पा शेट्टी

पंजाब के अमृतसर में मशहूर धार्मिक स्थल गोल्डन टेंपल (स्वर्ण मंदिर) में आए दिन लाखों श्रद्धालू नतमस्तक होते हैं। वहीं कई जानी-मानी हस्तियां भी गुरुद्वारे में अक्सर सीस झुकाने पहुंचती हैं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली संग गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुईं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

डायरेक्टर के विश्वनाथ की मौत के 25 दिन बाद पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज दिवंगत फिल्ममेकर के विश्वनाथ की पत्नी जयलक्ष्मी का निधन हो गया है। पति की मौत के 25 दिन बाद ही वह दुनिया को अलविदा कह गई हैं। विश्वनाथ की पत्नी ने 26 फरवरी (रविवार) को अंतिम सांस ली। जयलक्ष्मी के निधन से सेलेब्स और फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

 

बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने बताई शादी को लेकर अपनी पसंद


बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लड़कियां भी शिव की बड़ी दीवानी हैं। हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर उनके लिए सोशल मीडिया पर लड़कियों की लाइन लग गई थी और गर्ल्स ने उनके साथ डेट पर जाने की इच्छा भी जताई थी। वहीं, अब शिव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शादी के लिए किस तरह की लड़की चाहिए।


Mrunal Thakur को शख्स ने सरेआम किया शादी के लिए प्रपोज 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काफी टेलेंटिड है। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी नाम कमाया है। इस वक्त मृणाल की एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई है। उनकी दिलकश अदाएं देख एक शख्स उन पर फिदा हो गए है, जिसके बाद उसने एक्ट्रेस को प्रपोज तक कर दिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News