बिग बॉस 16 फेम प्रियंका का चंडीगढ़ में हुआ ग्रैंड वेलकम, दूसरी बार दूल्हा बने TMKOC के सचिन श्रॉफ..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

2/26/2023 5:42:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 से बाहर आने के करीब 10 दिन बाद अब प्रियंका अपने होम टाउन चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। प्रियंका के ग्रैंड वेलकम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए है। एक्टर ने बीते शनिवार चांदनी कोठी संग धूमधाम से शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वींरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
 

 

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 16' का खिताब एमसी स्टैन ने अपने नाम किया। जबकि शिव ठाकरे फर्स्ट रनरअप रहे और प्रियंका चाहर चौधरी दूसरे नंबर पर रही। शो से बाहर आने के करीब 10 दिन बाद अब प्रियंका अपने होम टाउन चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। प्रियंका के ग्रैंड वेलकम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कीर्तिदा संग शादी के बंधन में बंधे 'ये है मोहब्बतें' फेम रिभु मेहरा

मशहूर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में निखिल की भूमिका निभाने वाले एक्टर रिभु मेहरा बधाई के पात्र बन गए हैं। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कीर्तिदा मिस्त्री संग शादी रचा ली है। कपल ने 23 फरवरी को नोएडा में एक दूजे संग सात फेरे लिए हैं और शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कपल का लगातार बधाई दे रहे हैं।

 

शादी के बाद पहली बार अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट हुए सिद्धार्थ-कियारा

बी-टाउन के चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को सेट्रडे नाइट एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान दोनों साथ नहीं बल्कि अलग-अलग नजर आए। शादी के बाद पहली बार किसी अवॉर्ड शो में स्पॉट हुए सिड-कियारा का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था। दोनों अपने लुक से लाइमलाइट चुराते नजर आए। अब इवेंट से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

पति केएल राहुल संग अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन


दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले महीने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद कपल को कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। वहीं हाल ही में आथिया-राहुल महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

दूसरी बार दूल्हा बने सचिन श्रॉफ, वेडिंग अटैंड करने पहुंची शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी फैमिली

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। साल 2023 की शुरुआत के बाद अब तक कई स्टार्स अपने जीवन साथी संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी कड़ी में अब टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए है। एक्टर ने बीते शनिवार चांदनी कोठी संग धूमधाम से शादी रचाई, जहां तारक मेहता.. के सेट से उनके कई साथी शामिल हुए। शादी में पहुंचे स्टार्स की तस्वींरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना 

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान शो के खत्म होने के बाद भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी की बड़ी वजह मिली है। सुंबुल ने मुंबई नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी दिखाई है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने घर को डिजाइन करने के लिए फैंस से सलाह भी मांगी है।

 

Photos: बेटे यात्रा और लिंगा के स्पोर्ट्स डे इवेंट में शामिल हुई ऐश्वर्या रजनीकांत 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों रजनीकांत की बेटी अपने बच्चों के पालन-पोषण पर पूरा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में तमिल डायरेक्टर अपने बच्चों लिंगा और यात्रा के स्पोर्ट्स डे इवेंट में शामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इमोशनल नोट लिखा है। ऐश्वर्या का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

अंकित गुप्ता ने चंडीगढ़ में किया प्रियंका का शानदार स्वागत 

बिग बॉस 16 स्टार प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से निकलने के बाद टीवी सीरियल उडारियां फेम स्टार अंकित गुप्ता ने अपनी को-स्टार प्रियंका के लिए खास सरप्राइज प्लान किया। दोस्त अंकित का सरप्राइज देख एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों कई दिनों बाद एक दूजे से मिलकर बेहद खुश नजर आए। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News