फहाद संग स्वरा भास्कर की शादी पर भड़की साध्वी प्राची, कंगना ने की जावेद अख्तर की तारीफ...पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

2/22/2023 7:02:59 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर सोनू निगम को लेकर बीती रात धक्का-मुक्की का एक मामला सामने आया है। घटना सोनू के साथ सेल्फी लेने पर हुई। आरोप शिवसेना उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगा है। घटना के बाद सोनू ने सोमवार रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तो एक तरफ सपा नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज के बाद सुर्खियां बटोर रहीं स्वरा भास्कर पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने निशाना साधा है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

कंसर्ट के बाद सेल्फी के लिए सोनू निगम से धक्का-मुक्की

 

मशहूर सिंगर सोनू निगम को लेकर बीती रात धक्का-मुक्की का एक मामला सामने आया है। घटना सोनू के साथ सेल्फी लेने पर हुई। आरोप शिवसेना उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगा है। घटना के बाद सोनू ने सोमवार रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

 'जय संतोषी मां' फेम एक्ट्रेस बेला बोस का निधन
 

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है।  ‘शिकार’, ‘जीने की राह’ और ‘जय संतोषी मां’ जैसी ब्लॉकबस्टर में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का निधन हो गया है। 79 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और स्टार्स दिवंगत एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड में रेड कार्पेट पर छाईं रेखा और आलिया
 

मुंबई में सोमवार रात दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने शिरकत की। वहीं इस इवेंट में बी-टाउन की सदाबहार ब्यूटी रेखा से एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मुलाकात हुई। दोनों हसीनाएं रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेरती लोगों का खूब दिल जीतती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जावेद अख्तर ने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ दिया बयान, कंगना ने की लेखक की तारीफ


मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत-पाक संबंधों और 26/11 हमले पर खुलकर बयान देते नजर आ रहे हैं।  जावेद के इस बयान की कंगना रनौत ने तारीफ की है। उस शख्स की तारीफ जिसने, एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस ठोका है, सुनकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।

ट्रेडिशनल लुक में स्कूल के छात्रों से मिलने पहुंची न्यासा देवगन
 

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही अब तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया, इसके बावजूद भी वह काफी चर्चा में रहती हैं। अपनी बोल्डनेस से लोगों के होश उड़ाने वाली न्यासा हाल ही में अहमदनगर के एक ग्रामीण इलाके में पहुंची, जहां उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। ट्रेडिशनल लुक में बच्चों के स्कूल पहुंची न्यासा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

शादी की बात पर शहनाज ने पहली बार तोड़ी चुप्पी 
 

बिग बॉस 13 से अपने करियर की सफल शुरुआत करने वाली शहनाज गिल को आज कौन नहीं जानता। बिग बॉस ने नजर आने के बाद शहनाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीता है। इन दिनों एक्ट्रेस  शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में नजर आ रही हैं। हाल ही में मिस गिल ने अपने चैट शो में भुवन बाम को बुलाया, जहां उन्होंने अपनी शादी और फ्यूचर को लेकर भी कई बातें की।

 

स्वरा-फहाद की इंटर रिलीजन मैरिज पर साध्वी प्राची का बेबाक बयान
 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने सपा नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है, जिसका खुलासा उन्होंने कुछ दिनों पहले किया है। फहाद संग शादी के बाद स्वरा लगातार ट्रोल हो रही हैं। इसी बीच स्वरा-फहाद की इंटर रिलीजन मैरिज पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने निशाना साधा है।

 

दो साल के हुए जेह बाबा, सेट पर परेशान करते की तस्वीरें शेयर कर बोलीं मां करीना 

बी-टाउन के सबसे चहेते कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान, दो प्यारे मंकिन्स, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के पेरेंट्स हैं। जहां तैमूर अपनी नटखट हरकतों से फैंस का दिल जीतते हैं, वहीं छोटे शहजादे जेह भी अपनी क्यूटनेस से लोगों को खूब इम्प्रेस करते हैं। आज सैफ-करीना के छोटे लाडले दो साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीबी और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उसे खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं करीना ने भी जेह के बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News