नहीं रहीं दिग्गज सिंगर वाणी जयराम, शादी के लिए वेडिंग वेन्यू पहुंचे सिद्धार्थ-कियारा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

2/5/2023 7:11:57 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एंटरटेनमेंट जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का निधन हो गया है। वाणी अपने चेन्नई वाले घर में मृत पाई गई हैं। वहीं, 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में पढ़िए मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

भाभी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में सपना समेत फैमिली पर केस दर्ज
 

मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर विवादों में आ गईं हैं। सपना चौधरी, उनकी मां और भाई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है। तीनों पर मारपीट करने का भी आरोप लगा है। सपना और  उनके परिवार के खिलाफ फरीदाबाद के पलवल महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।

 

तीन और शादियों की धमकी दे रहा आदिल, फूट-फूटकर रोईं राखी 
 

राखी सावंत की शादीशुदा लाइफ में खतरा मंडरा रहा है। एक तो वह मां के निधन से पहले ही टूट चुकी हैं और दूसरा आदिल खान का धोखा उन्हें तोड़ रहा है। हाल ही में राखी में मीडिया के साथ खुलासा किया कि मुझे आदिल धमकी दे रहा है कि मैं तीन शादियां और कर सकता हूं वो भी बिना तुम्हें तलाक दिए। राखी ने कहा कि मैंने तो इसके लिए धर्म भी बदला फिर भी ये किसी और लड़की के प्यार में पड़ा हुआ है। उन्होंने रो-रोकर कहा कि मैं श्रद्धा की तरह फ्रिज में नहीं जाना चाहती।

 

शादी की खबरों के बीच कंगना ने की कियारा-सिद्धार्थ की तारीफ 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधन जा रहा है। दोनों राजस्थान के एक शाही महल में एक-दूसरे संग सात फेरे लेंगे। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद एक्साइटड हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस जोड़े की सराहना की है।

 शोहर जैद दरबार संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची प्रेग्नेंट गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही शोहर जैद दरबार के बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच बीती रात प्रेग्नेंट गौहर पति संग संगीतकार शारिब साबरी की वेडिंग रिसेप्शन अटैंड करने पहुंची, जहां कपल अपनी केमिस्ट्री से लोगों का खूब दिल जीतता नजर आया। इस दौरान गौहर अपने लुक से भी लोगों का ध्यान खींचती दिखी। पार्टी से कपल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

शादी के बंधन में बंधे मशहूर निर्माता प्रियदर्शन के बेटे सिद्धार्थ

साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की धूम मची हुई है। वहीं मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन के बेटे सिद्धार्थ प्रियदर्शन मर्लिन संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 3 फरवरी को चेन्नई में एक निजी समारोह में शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सामने आईं 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला की हल्दी की तस्वीरें 

फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला के रूप में पहचान बनाने वाली एक्टर चित्राशी रावत आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। चंद घंटों में एक्ट्रेस   ध्रुवादित्य संग सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए उनकी हो जाएंगी। इसी बीच दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 

 

लाडली के नन्हें कदमों के साथ खेलती नजर आईं बिपाशा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी लाडली बिटिया देवी संग पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बेटी संग अपने हर दिन को कपल खास दिन की तरह बिताता है। इसी बीच हाल ही में बिपाशा ने देवी संग टाइम स्पैंड करते की अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

 

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सिंगर वाणी जयराम का निधन

एंटरटेनमेंट जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का निधन हो गया है। वाणी अपने चेन्नई वाले घर में मृत पाई गई हैं।

 

 अपनी दुल्हनिया कियारा को लेने निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा, ब्लश करते दिखे दूल्हे राजा
 
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में सात फेरे लेगा। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। कियारा और उनके परिवार वाले वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस के दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए घर से निकल चुके हैं।

 

बर्फीली वादियों में फैमिली संग वेकेशन पर निकली प्रियंका चोपड़ा

 एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस करके चलती हैं। वह काम के साथ खुद और फैमिली के साथ वक्त बिताना अच्छे से जानती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फैमिली के साथ अमेरिका के स्टेट कोलोराडो में घूमने निकलीं हैं, जहां वह बर्फीली वादियों में खूब एंजॉय कर रही हैं। कोलोराडो से एक्ट्रेस ने कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News