सुपुर्द-ए-खाक हुईं राखी सावंत की मां, राहुल राज सिंह के घर गूंजी बेटी की किलकारी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/30/2023 6:13:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. राखी सावंत की मां जया सावंत अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार, 28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया का निधन हो गया। आज राखी की मां को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। वहीं, एक टीवी सीरियल 'माता की चौकी' फेम एक्टर राहुल राज सिंह पापा बन गए हैं।एक्टर की पत्नी सलोनी शर्मा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है, जिसका खुलासा हाल ही में एक्टर ने मीडिया के साथ किया है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

मां के निधन से बुरी तरह टूटी राखी सावंत


एक्ट्रेस राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  कैंसर और ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए कई दिनों से अस्पताल में भर्ती राखी की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। मां के देहांत से राखी बुरी तरह टूट गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फैंस और इंडस्ट्री के स्टार्स इस मुश्किल समय में राखी को ढांढस बंधा रहे हैं।

 

इवेंट में छाईं रेखा-रवीना, पाउट बना-बनाकर ली सेल्फी

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रेखा और रवीना टंडन आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। दोनों ने अपने हुस्न और अदाकारी से लोगों का खूब दिल जीता है। आज भी फैंस दोनों हसीनाओं पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में रवीना और रेखा The Stardust 50th Anniversary Honours के रेड कार्पेट पर एक साथ स्पॉट हुईं, जहां वे अपने अंदाज से लाइमलाइट चुराती दिखीं। अब दोनों एक्ट्रेसेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सुपुर्द-ए-खाक हुईं राखी सावंत की मां, टूटे दिल से बेटी ने निभाई सारी रस्में

राखी सावंत की मां जया सावंत अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार, 28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया का निधन हो गया। वहीं, आज राखी की मां को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। कब्रिस्तान से हाल ही में दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

 

मां के आखिरी क्षणों में बेड के पास बैठ सिसक-सिसक कर रो रही थीं राखी 

सबको अपने अंदाज से खुश करने वाली राखी सावंत इस वक्त बेहद तकलीफ में हैं। एक्ट्रेस के सिर से मां का हाथ हमेशा के लिए उठ गया है। बीते शनिवार जया सावंत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मां के निधन से राखी बुरी तरह टूट गई हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल में मां के आखिरी पलों का वीडियो शेयर कर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है। उनका ये वीडियो देख सबकी आंखें नम हो रही हैं।

 

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज कार

टीवी मशहूर सीरियल अनुपमा फेम रुपाली गांगुली घर-घर में काफी फेमस हैं। सीरियल में एक्ट्रेस अनुपमा के किरदार में लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर चर्चा में रहने वाली रुपाली अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है, जिसके बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

मां के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाईं राखी सावंत

एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया सावंत का बीते शनिवार निधन हो गया। कैंसर और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही जया का काफी समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन वह मौत को मात नहीं दे पाईं और 28 जनवरी को इस दुनिया से अलविदा कह गईं। आज रविवार को राखी की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्ट्रेस अपने पति आदिल खान संग मां जया के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल से घर ले आई हैं। इंडस्ट्री से राखी के दोस्त उनकी मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

 

प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के घर गूंजी किलकारी 

 
टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है।  टीवी सीरियल 'माता की चौकी' फेम एक्टर राहुल राज सिंह पापा बन गए हैं। जी हां, एक्टर की पत्नी सलोनी शर्मा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है, जिसका खुलासा हाल ही में एक्टर ने मीडिया के साथ किया है।

 

दुख के समय फोन कर सलमान खान ने राखी सावंत का बढ़ाया हौसला

बिग बॉस फेम राखी सावंत की मां जया सावंत अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 73 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया। मां के निधन राखी बुरी तरह टूट गई हैं। इंडस्ट्री से उनके दोस्त और करीबी उन्हें फोन कर और घर जाकर सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान सलमान खान ने भी राखी सावंत को फोन कर ढांढस बंधाया। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के भाई राकेश सावंत ने किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News