कंगना रनौत ने की ट्विटर पर वापसी, साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी पहुंचे अक्षय कुमार..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/25/2023 5:50:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2 साल बाद ट्विटर पर वापसी कर ली है। एक्ट्रेस की टीम ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। शिर्डी पहुंचे एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

दो साल बाद ट्विटर पर कंगना की वापसी 
 

अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह किसी विवादित बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपने ट्वीट को लेकर। अब आप सोच रहे होंगे कि कंगना तो ट्विटर पर एक्टिव नहीं हैं। तो बता दें, धाकड़ गर्ल ने 2 साल बाद फिर ट्विटर पर वापसी कर ली है। एक्ट्रेस की टीम ने इस बात की जानकारी दी है।

 

शादी के बाद दोस्तों संग अथिया-केएल राहुल की मस्ती, सुनील शेट्टी भी मस्ती करते आए नजर
 

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 23 जनवरी को अपने सपनों के राजकुमार केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल की शादी खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में धूमधाम से हुई। शादी के बाद सोशल मीडिया पर इस कपल की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अथिया-राहुल की आफ्टर वेडिंग की कुछ फोटोज सामने आई है।

 

 

इंदौर में पठान के कई शो रद्द, ग्वालियर में सिनेमाघरों को फूंकने की धमकी


सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज के साथ ही पठान को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में जगह-जगह पठान का विरोध किया जा रहा है। इंदौर में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर बैनर फाड़कर शाहरुख खान की फिल्म का विरोध किया है। वहीं ग्वालियर में बजरंग दल ने सिनेमाघरों को फूंकने की धमकी दी है।

Paris Couture Week में काइली जेनर ने बिखेरा फैशन का जलवा
 

हेरिटेज कॉट्योर हाउस शिआपरेली द्वारा आयोजित खास शो के साथ पेरिस कॉउचर वीक की जोरदार शुरुआत हो गई है, जिसमें उनके स्प्रिंग-समर 2023 कलेक्शन को प्रदर्शित किया गया है। स्टार-स्टडेड शो में एंटरटेनमेंट और फैशन व्यवसाय की कुछ जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया, जिसमें काइली जेनर अपने ड्रेसिंग सेंस से खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। शो से अपने लुक की कई झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें खूब लाइक किया जा रहा है।

 

सेल्फी के ट्रेलर लॉन्च के बाद शिर्डी पहुंचे अक्षय कुमार, दोनों हाथ जोड़ लिया साईं बाबा का आशीर्वाद


सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले ही एक्टर अपनी फिल्म की प्रमोशन में जुट गए हैं। इसी बीच एक्टर साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। शिर्डी पहुंचे एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं राखी सावंत
 

'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अपनी ही वजह को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों राखी सावंत को शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हालांकि, थाने में कुछ घंटों तक पूछताछ के बाद वह बाहर आ गई थीं। वहीं, अब राखी अपने नए वीडियो को लेकर चर्चा में है, जिसमें वहपैपराजी पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपना दुख रो रही है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

 

Content Writer

suman prajapati