''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' फेम सुनील होलकर का निधन, मानवी गगरू ने की सगाई..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/14/2023 5:57:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक बेहद दुखद खबर सुनने को मिला। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम सुनील होलकर का निधन हो गया। एक्टर महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। वहीं, फोर मोर शॉट्स प्लीज! वेब सीरीज फेम मानवी गागरू ने सगाई कर ली है। इस बात की पुष्टि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

LPU के स्टूडेंट्स के साथ कार्तिक-कृति ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी 


कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 12 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके बाद से कार्तिक और कृति अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट करने में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में दोनों स्टार बीते दिन लोहड़ी के मौके पर पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ जमकर लोहड़ी सेलिब्रेट की। कृति कार्तिक की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

नहीं रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर सुनील होलकर 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर सुनील होलकर के परिवार के लिए लोहड़ी का दिन काल साबित हो गया। सुनील होलकर का 13 जनवरी को निधन हो गया। एक्टर महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके देहांत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं फैंस भी उनके निधन से काफी शॉक्ड हैं।

 

मानवी गगरू ने की सगाई, हंसते हुए चेहरे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

फोर मोर शॉट्स प्लीज! और ट्रिपलिंग जैसी वेब सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस मानवी गागरू ने लोहड़ी के खास मौके पर फैंस को सरप्राइज कर दिया। एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। इस बात की पुष्टि उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए की है, जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें उन्होंने लगातार बधाई दे रहे हैं।

 

खुशियों को और भी रंगीन बनाने आईं शहनाज गिल

पंजाब की कुड़ी शहनाज गिल ने जब से टीवी और फिल्मों में अपनी शुरुआत की है तब से वह मिलियन दिलों पर राज कर रही हैं। उनके चुलबुले स्वभाव और मुखर व्यक्तित्व ने फैंस का बड़ा प्यार अर्जित किया है। ऐसे में शहनाज के फैंस को उनके अपडेट और रॉकिंग फैशन लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच मिस गिल अपनी आवाज में फैंस के लिए टप्पे लेकर  आई हैं।

 

पवन सिंह की बर्थडे में हुआ जमकर हंगामा, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां 
 

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं। वहीं अब उनके बर्थडे पर एक नया हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, अपने जन्मदिन पर पवन सिंह ने करीबी दोस्तों को शानदार पार्टी दी और इस मौके पर गर्मा-गर्मी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई।

 

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर ललित मोदी 
 

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अपने अफेयर की खबर को लेकर पिछले साल खूब सुर्खियों में आए थे चर्चा में रहे थे। हाल ही में एक बार फिर वह खबरों में है। ललित मोदी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। नाजुक तबीयत के चलते वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल के बेड पर लेटे हुए की अपनी तस्वीरें शेयर कर ललित अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। इन फोटोज पर सुष्मिता सेन 

 

बेटों और पोतों संग धर्मेंद्र ने मनाया लोहड़ी का जश्न
 

देश में शुक्रवार को लोहड़ी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक ने अपने अपने-अपने अंदाज में लोहड़ी सेलिब्रेट की। वहीं, इंडस्ट्री के जाने माने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने बेटों और पोतों संग लोहड़ी का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

 

ससुराल में पति संग हंसिका ने धूमधाम से सेलिब्रेट पहली लोहड़ी


13 जनवरी को देश में धूमधाम से लोहड़ी सेलिब्रेट की गई। वहीं फिल्म और टीवी कपल जिनकी इस बार पहली लोहड़ी थी, अपनी फैमिली के साथ जश्न मनाते नजर आए। वहीं, दिसंबर के महीने शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी अपने पति सोहेल कथूरिया और ससुराल वालों संग धूमधाम से लोहड़ी मनाई, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

 

दोस्तों के लिए ये था सुनील होलकर का आखिरी पोस्ट, पढ़कर छलक जाएंगे आंसू
 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील होलकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 13 जनवरी को निधन हो गया। निधन से पहले सुनील ने अपने दोस्तों और फैंस के लिए आखिरी नोट लिखा था, अब खूब वायरल हो रहा है। सुनील का ये पोस्ट लोगों को खूब भावुक कर रहा है।

Content Writer

suman prajapati