कंझावला केस में शाहरुख के NGO ने की मृतक अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/8/2023 7:17:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात दिल्ली के कंझावला में मारुति बलेनो कार ने अंजलि नाम की लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटा। भयानक सड़क हादसे में अंजलि की मौत हो गई। अब इस मामले में एक्टर शाहरुख खान अंजिल के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, आज बिपाशा बसु के 44 बर्थडे पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने प्यार भरा पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसी कड़ी में आइए पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

कंझावला केसः शाहरुख के NGO ने की मृतक अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद

नए साल की सुबह 1 जनवरी को दिल्ली से एक बेहद भयंकर एक्सीडेंट का मामला सामने आया। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात दिल्ली के कंझावला में मारुति बलेनो कार ने अंजलि नाम की लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटा। भयानक सड़क हादसे में अंजलि की मौत हो गई। अब इस मामले में एक्टर शाहरुख खान अंजिल के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।

 

 

शौहर जैद दरबार संग डेट नाइट पर निकलीं गौहर खान 

एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही शौहर जैद दरबार के बच्चे को जन्म देंगी। डिलीवरी से पहले गौहर अपने हर पल को खास बनाते हुए जी रही हैं। इसी बीच शुक्रवार रात एक्ट्रेस अपने पति संग डेट नाइट पर निकली, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

फैमिली वेडिंग में चारू गोद में उठाकर राजीव सेन ने किया डांस

एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल दोनों के बीच शादीशुदा लाइफ को लेकर खूब झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि बात तलाक तक आ गई थी। हालांकि, अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ। इसी बीच चारू और राजीव एक बार फिर साथ नजर आए। कपल ने एक साथ कोलकाता में फैमिली वेडिंग अटेंड की और रोमांटिक डांस भी किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Pathaan: 'बेशर्म रंग' गाने पर मचे बवाल के बीच बोलीं आशा पारेख- 'हम और बर्दाश्त नहीं कर सकते'

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म जल्द ही यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले इसका काफी विरोध हो रहा है। पठान के बेशर्म रंग गाने को लेकर संतों, नेताओं और कई अन्य हस्तियों ने काफी आपत्ति जताई है। 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी से लोगों को प्रॉब्लम हो रही है, जिसे वे हटाने की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सेंसर बोर्ड की चीफ रहीं आशा पारेख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और फिल्म से गाने को हटाने की बात कही है। 

इरफान खान के निधन के बाद टूट गए थे बेटे बाबिल 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रहे इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर कई मौकों पर उनकी यादें ताजा होती रहती हैं। निधन के बाद बाबिल खान को सबसे ज्यादा अपने पिता इरफान की कमी खलती है। पिता को खोने से बाबिल इस कदर सदमे में आ गए थे कि उन्होंने खुद को कई दिनों तक एक कमरे में बंद कर लिया था। इस बात का खुलासा बाबिल ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

महिला पर पेशाब करने वाला यात्री मिश्रा नहीं खान होता तो! भड़के विवेक अग्निहोत्री  

एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री के बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला अभी सुर्खियों में है।दरअसल, 26 नवंबर को न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत शंकर मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने महिला पर पेशाब कर दिया था और उसे बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया गया। हालांकि, जब यह विवाद बढ़ा तो शनिवार सुबह शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।  मामले में शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी से कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने   एक ट्वीट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

 

बिपाशा के बर्थडे पर करण सिंह का प्यार भरा पोस्ट 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी बॉन्डिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज बिपाशा के 44 बर्थडे पर उनके पति करण ने प्यार भरा पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

शादी के 6 साल बाद मां बनने को तैयार हैं मोनालिसा 

एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 10 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। बिग बॉस से न सिर्फ मोनालिसा को फेम मिला बल्कि इस शो में उन्हें जीवनसाथी भी मिला। एक्ट्रेस ने शो में ही बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत संग सात फेरे लिए। कपल की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं और अब दोनों पेरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News