जैकलीन फर्नांडिस ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, अनुपमा स्टार रुशद राणा ने रचाई दूसरी शादी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/6/2023 7:26:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खाली पड़े उनके फ्लैट को करीब ढाई साल बाद नया किरायेदार मिल गया है। एक तरफ, टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्टर रुशद राणा गर्लफ्रेंड और 'अनुपमा' की क्रिएटिव डायरेक्टर केतकी वालावलकर संग शादी के बंधन में बंध गए है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची जैकलीन फर्नांडिस 
 

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस साल 2022 में काफी विवादों में रहीं। पूरे साल वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के चलते विवादों में रहीं। सुकेश संग उनका अफेयर भी हेडलाइन में रहा। वहीं अब एक्ट्रेस ने साल 2023 की अच्छी शुरुआत कर दी है। हाल ही में जैकलीन ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को ढाई साल बाद मिला नया किरायेदार

 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिसके बाद उनका फ्लैट खाली पड़ा था। हालांकि, अब लगभग ढाई सालों बाद उनके खाली पड़े अपार्टमेंट को नया किरायेदार मिल गया है। एक रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने इसकी जानकारी दी है। 

 

अक्षय कुमार ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

 

फिल्म इंडस्ट्री के दमदार हीरोज में से एक एक्टर अक्षय कुमार अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते बुधवार एक्टर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

 

गोवा में पति और बेटी लियाना संग देबिना की मस्ती 
 

टीवी के राम सीता के तौर पर जाने जाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी बेटियों संग गोवा वेकेशन पर हैं। बीते दिनों कपल ने छोटी बेटी संग वेकेशन से एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उसके नाम की घोषणा की थी। वहीं अब कपल ने अपनी दोनों बच्चियों  संग वेकेशन एंजॉय करते की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

दुबई से लौटते ही वृंदावन पहुंचे अनुष्का-विराट 
 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर-पति विराट कोहली पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। अब हाल ही में विरुष्का ने मथुरा, वृंदावन में बाबा नीम करोली आश्रम के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

 

अनुपमा स्टार रुशद राणा ने रचाई दूसरी शादी 

टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्टर रुशद राणा को उनका जीवन साथी मिल गया है। एक्टर ने गर्लफ्रेंड और 'अनुपमा' की क्रिएटिव डायरेक्टर केतकी वालावलकर संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

 

शीजान की बहन ने तुनिषा की याद में लिखा इमोशनल नोट 

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 को टीवी शो अली बाबा: दास्तान ए काबूल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा। वहीं तुनिषा के निधन से उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान की बहन फलक नाज का भी तगड़ा झटका लगा। फलक ने 4 जनवरी को तुनिषा के 21वें बर्थडे पर   एक इमोशनल नोट लिखा, जो खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News