सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला घर, बिग बॉस 16 के नए कैप्टन बने अब्दु रोजिक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/4/2023 5:22:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। सोनम का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था, जिसे उन्होंने मोटे मुनाफे पर बेचा है। वहीं, बिग बॉस 16 के घर को नया कैप्टन मिल गया है। अब्दु रोजिक घर के नए कैप्टन बने हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की आज की बड़ी खबरें...
 

सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला लग्जरी घर 

एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं, जो साल 2018 में आनंद आहुजा संग शादी कर लंदन में बस गई। हालांकि, शादी के बाद उनका मुंबई में आना-जाना लगा ही रहता है। 20 अगस्त, 2022 को एक्ट्रेस ने मुंबई में बेटे वायु को जन्म दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। सोनम का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था, जिसे उन्होंने मोटे मुनाफे पर बेचा है।

 

Bigg Boss 16: घर के नए कैप्टन बने अब्दु रोजिक

टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 को 13 हफ्ते बीत चुके हैं। शो आए दिन खूब चर्चा बटोर रहा है। बीते हफ्ते शो में शिव ठाकरे कैप्टन बने थे लेकिन अब उनकी कैप्टेंसी खत्म हो गई है और घर को नया कैप्टन मिल गया है। बीते मंगलवार घर में कैप्टंसी के लिए टास्क हुआ। इस हफ्ते अब्दु रोजिक घर के नए कैप्टन बने हैं। वहीं, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच जमकर बहस हुई। 

 

नसीरुद्दीन शाह को विवादित बयान देने से रोकती हैं रत्ना पाठक

एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह यूं तो अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं, लेकिन वह अपने पति और एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टेटमेंट को लेकर भयभीत रहती हैं। क्योंकि नसीरुद्दीन शाह, ऐसी हस्तियों में से एक हैं, जो अपने अंदर के विचारों को बिना किसी डर और भय के सबके सामने रख दिया करते हैं। हाल ही में रत्ना पाठक ने बताया है कि वह किस तरह नसीरुद्दीन शाह को ऐसे स्टेटमेंट देने से रोकने की कोशिश करती हैं, जो उनके लिए बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है।

 

आदर जैन संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सिटी में स्पॉट हुईं तारा सुतारिया 

एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबर है कि तारा का बॉयफ्रेंड आदर जैन से ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इन सब अफवाहों पर कपल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इन सब खबरों के बीच एक्ट्रेस को बीती रात सिटी में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने स्टनिंग लुक से फैंस को इम्प्रेस करती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

आंखों में आंसू और दिल में गम लिए तुनिषा का 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं मां वनिता 


एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को टीवी शो के सेट पर  फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली और अपनी मां की आंखों में आंसू देकर उन्हें हमेशा के लिए अकेला छोड़ गईं। अगर तुनिषा जिंदा होती तो आज वह अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट करतीं। 4 जनवरी को तुनिषा का जन्म हुआ था और मौत के बाद बेटी के पहले बर्थडे पर उनकी मां बेहद हताश हैं। बेटी के 21वें बर्थडे पर वनिता के पास लाडली की यादों के सिवा कुछ भी नहीं है। हाल ही में मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपना दर्द बयां किया।

 

9 महीने का हुआ भारती-हर्ष का लाडला गोला 
 
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों मदरहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं। कॉमेडियन ने 3 अप्रैल, 2022 को पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने लक्षय रखा है। हालांकि अपने लाडले को  दोनों प्यार से गोला बुलाते हैं। अब भारती का गोला पूरे 9 महीने का हो गया है। इस मौके पर उन्होंने लाडले की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कर खास नोट लिखा है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

आर्यन खान कर रहे हैं नोरा फतेही को डेट? सामने आई यह तस्वीर

सितारों के बीच अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में यह सब होना सामान्य सी बात होती है। हाल ही तारा सुतारिया और आदर जैन की ब्रेकअप न्यूज ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब डांसर नोरा फतेही और शाहरुख खान के लाड़ले बेटे आर्यन खान का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स यह अटकलें भी लगा रहें है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News