गुरमीत-देबिना ने किया दूसरी बेटी का नामकरण,वत्सल-इशिता ने मुंबई में खरीदा नया घर, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/4/2023 6:19:05 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. नए साल 2023 की शुरुआत फिल्म और टीवी कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के लिए बेहद खास रही। वत्सल-इशिता ने मुंबई अपने सपनों का आशियाना खरीदा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर नए घर की तस्वीरें कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की हैं। वहीं टीवी कपल देबिन बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपनी दूसरी बेटी का नामकरण कर दिया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम दिविशा रखा है। इसी कड़ी में पढ़ं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

तारा सुतारिया और आदर जैन का हुआ ब्रेकअप! डेटिंग के 4 साल बाद अलग हुई राहें
 
नए साल 2023 की शुरुआत में लव बर्ड्स को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। जहां कोई कपल अपनी बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है तो वहीं कोई अपने खराब रिश्ते की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरें सामने आ रही हैं  कि तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। तारा रणबीर कपूर के चचेरे भाई आदर जैन को कई सालों डेट कर रही थीं और उन्हें कपूर परिवार के कई फंक्शन्स में देखा गया था। हालांकि, अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है, लेकिन तारा और आदर ने इन सब खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

गुरमीत-देबिना ने किया दूसरी बिटिया का नामकरण


टीवी की लोकप्रिय जोड़ी देबिना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी इन दिनों गोवा में फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कपल शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अपनी दो बेटियों संग जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों का लुत्फ उठा रहा है। हालांकि, इससे भी बड़ी बात कि देबिना ने अपनी दूसरी बेटी के प्यारे नाम की घोषणा कर दी है। इसे लेकर कपल ने जो पोस्ट शेयर किया है, फैंस उसे खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

मुकेश अंबानी के पोते की पोस्ट बर्थडे पार्टी में लगा स्टार्स का मेला
 

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली का साल 2022 जश्न मनाते हुए खत्म हुआ। वहीं, उनकी 2023 की शुरुआत भी जश्न मनाते हुए हुई। साल 2022 के अंत में मुकेश अंबानी ने पहले बेटी ईशा अंबानी के ट्विन्स का घर में धूमधाम से स्वागत किया। इसके बाद बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट के साथ रोका हुआ, जिसकी उद्योगपति ने सेलेब्स को ग्रैंड पार्टी दी। वहीं, अब उनकी साल 2023 की शुरुआत भी ऐसे ही जश्न मनाते हुए ही हुई। मुकेश अंबानी के बहू-बेटे श्लोका-आकाश के बेटे पृथ्वी का सोमवार को पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। मुकेश अंबानी ने पोते के दूसरे बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों को भी इन्वाइट किया। सितारों से सजी इस पार्टी की तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 

दुखदः लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का 89 की उम्र में निधन 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। रविंद्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का मंगलवार को निधन हो गया है। गायिका ने अपने कोलकाता आवास में अंतिम सांस ली। वो 89 साल की थीं। सुमित्रा के निधन के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है।

 

 जुड़वा बेटों को सीने से लगाए पति पर प्यार लुटाती दिखीं नयनतारा

 

नव वर्ष 2023 नयनतारा और विग्नेश शिवन के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस साल की शुरुआत कपल ने अपने ट्विन्स संग मनाते हुए की। फिल्म निर्माता ने 1 जनवरी को ट्विटर हैंडल पर एक खास नोट शेयर किया और उन पलों को याद किया, जिन्होंने 2022 को उनके और नयनतारा के लिए यादगार बना दिया। उन्होंने नयनतारा और उनके जुड़वां बेटों की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और अपनी शादी का भी जिक्र किया। विग्नेश द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

विदेश में फैमिली संग नया साल मना कर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या
 

बॉलीवुड सितारे विदेश में न्यू ईयर का स्वागत कर अपने होम टाउन लौट रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग नया साल मनाकर मुंबई लौट आई हैं। वहां से लौटते वक्त मंगलवार की सुबह एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह हर बार की तरह बेटी का हाथ थामे नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

वत्सल सेठ-इशिता दत्ता ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना 

नए साल 2023 की शुरुआत फिल्म और टीवी कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के लिए बेहद खास रही। वत्सल-इशिता ने मिल कर अपने सपनों का आशियाना खरीदा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर नए घर की तस्वीरें कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।  

 

न्यू ईयर पर दोस्तों संग न्यासा की धमाल पार्टी, चर्चा में है अजय देवगन की लाडली की ये तस्वीरें
 

एक्टर अजय देवगन की लाडली न्यासा देवगन बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर किड्स में से एक हैं। न्यासा खास कर दोस्तों संग अपनी पार्टीज को लेकर चर्चा में रहती हैं। न्यू ईयर के मौके पर अजय की लाडली ने दोस्तों संग फिर धमाल पार्टी की, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

 

 'क्राइम पेट्रोल' में श्रद्धा मर्डर केस दिखाने पर बवाल! एपिसोड डिलीट कर सोनी ने मांगी माफी

सोनी टीवी का शो 'क्राइम पेट्रोल' दर्शकों के फेवरेट सीरियल्स में से एक है, जिसमें सत्य घटनाओं के आधार पर स्टोरी दिखाई जाती है। हाल ही में 'क्राइम पेट्रोल' में दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस जैसा मिलता जुलता एक एपिसोड दिखाया गया, जिसे देख लोग भड़क गए। मचे बवाल के बाद सोनी चैनल को उस एपिसोड को हटाना पड़ा और माफी भी मांगनी पड़ी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News