नए साल पर शोएब ने दीपिका को गिफ्ट की लग्जरी कार, तृप्ति ने कर्णेश संग ऑफिशियल किया रिश्ता, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
1/1/2023 5:10:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। स्टार्स ने देर रात फैमिली और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें अब वे फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को पति शोएब की ओर से एक लग्जरी गिफ्ट मिला है। शोएब ने दीपिका को ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू गाड़ी गिफ्ट की है। तो एक तरफ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश संग रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने एक रोमांटिक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
पति रणबीर और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए आलिया ने की नए साल 2023 की शुरुआत
रात 12 बजे से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने नाचते गाते और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए साल 2023 वेलकम किया। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स ने देर रात फैमिली और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
नए साल पर दीपिका को पति से मिला लग्जरी तोहफा, शोएब ने एक्ट्रेस को गिफ्ट की BMW X7
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के नए साल 2023 की जबरदस्त शुरुआत हुई है, क्योंकि एक्ट्रेस को पति की ओर से एक लग्जरी गिफ्ट मिला है। 31 दिसंबर 2022 यानी साल के आखिरी दिन शोएब इब्राहिम ने दीपिका को ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू गाड़ी गिफ्ट की है, जिसे पाकर एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। नई गाड़ी और फैमिली संग खुशियां बांटते हुए दीपिका और शोएब ने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
पति की बाहों में मौनी रॉय ने किया New Year 2023 का स्वागत
नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज अलग-अलग अंदाज में नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मौनी रॉय इन दिनों दुबई में अपने पति सूरज नांबियार संग नया साल मना रही है। उन्होंने पति की बाहों में नए साल की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश भी किया। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा के भाई को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी, कर्णेश संग रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लगाई रिश्ते पर मुहर
फिल्म 'कला' में नजर आई तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस के अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश संग रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने मुहर लगा दी है। तृप्ति ने सोशल मीडिया पर सरेआम अपने प्यार का इजहार किया है और कर्णेश संग रोमांटिक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।
मोहिना ने फैंस को दी नव वर्ष की बधाई
1 जनवरी से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लोग अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म और टीवी स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को नए साल की बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने अपने पति और बेटे संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद