पीएम मोदी की मां के निधन से गमगीन बॉलीवुड स्टार्स, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/31/2022 7:04:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक कई स्टार्स ने उनकी मां को श्रद्धांजलि दी है। वहीं अंबानी परिवार में हुई अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब रौनक जमाई, जिसकी तस्वीरें खूब चर्चा बटोर रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही...

 

PM मोदी की मां हीराबेन का निधन, कंगना रनौत ने जताया दुख 

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त बेहद दुखी हैं। पीएम की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर यह दुखद खबर शेयर की है। इस खबर के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

पिंक साड़ी पहन जाह्नवी ने अनंत अंबानी-राधिका की पार्टी में की शिरकत 
 
 

देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली में इस वक्त खुशियों का माहौल है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का गुरुवार को राधिका मर्चेंट के साथ रोका हुआ। जहां, रोका सेरेमनी राजस्थान के श्रीनाथनजी मंदिर में धूमधाम से हुई, वहीं मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी भी रखी गई। अंबानी फैमिली के इस जश्न में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक से खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


 PM मोदी की मां के निधन पर अनुपम खेर ने जताया शोक 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीएम की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। अपने सबसे करीबी शख्स को खोने से पीएम बेहद गमगीन हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को हीराबेन मोदी के निधन से बड़ा झटका लगा है और उन्होंने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया है और पीएम मोदी को हिम्मत दी है।

 

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला ने की प्रार्थना
 

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज सुबह कार एक्सीडेंट हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत की मर्सिडीज दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुन फैंस शॉक्ड हैं और हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। इसी बीच ऋषभ के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के हाथ भी दुआओं के लिए उठे हैं। इस संबंध में किया गया उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की तुनिषा शर्मा की मां से मुलाकात
 

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को शो के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां बेहद दुखी हैं और बेटी को न्याय दिलवाना चाहती हैं। उन्होंने तुनिषा की मौत के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान मोहम्मद पर उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस शीजान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले तुनिषा की मां से मुलाकात की और उनकी बेटी न्‍याय का भरोसा भी दिलाया।


सगाई के बाद उदयपुर पहुंचा अंबानी परिवार

अंबानी परिवार के घर इस समय खुशियों से भरा हुआ माहौल है। गुरुवार को रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका राधिका मर्चेंट के साथ हो गया है। जिसके बाद पूरी अंबानी परिवार को उदयपुर में स्पॉट किया गया है। रोका सेरेमनी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का उदयपुर में ग्रैंड वेलकम किया गया है। खूबसूरत कपल यहां शानदार Rolls Royce Cillinan कार में पहुंचे। आपको बता दें कि इस कार की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है।   

 

केके से लेकर राजू श्रीवास्तव तक..2022 में छूटा इन सितारों का साथ
 

साल 2022 खत्म होने की दहलीज पर है। महज 1 दिन बाद हम इस साल को अलविदा कह देंगे। साल 2022 हमारे लिए कई तरह की यादों छोड़कर जा रहा है। जहां इस साल हमें कई गुड न्यूज सुनने को मिली, वहीं 2022 कइयों के लिए मनहूस भी साबित हुआ। इन 12 महीनों में हमने मनोरंजन जगत के कई अनमोन हीरों को खो दिया। साल की शुरुआत में दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की मौत के बाद राजू श्रीवास्तव, केके और कई अन्य मशहूर हस्तियों के निधन की खबर ने लोगों को तोड़कर रख दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News